अमित शाह ने अमर वाटिका में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, नक्सल पीड़ित परिवार से की मुलाकात

CG

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और शहीदों के परिजनों से मुलाकात किया.

 केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जगदलपुर के लालबाग स्थित अमर वाटिका पहुंचे. अमित शाह ने अमर वाटिका में अमर जवान स्तम्भ में पुष्प चक्र अर्पित कर नक्सल अभियान के दौरान शहीद जवानों को नमन किया.

अमर जवान स्तम्भ में दी श्रद्धांजलि : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अमर वाटिका परिसर में श्रद्धांजलि देने के बाद शहीदों के नाम वाले शिला पट्ट का अवलोकन किया. केंद्रीय गृह मंत्री ने एक पेड़ शहीदों के नाम (पोदला उरस्कना) अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया. उन्होंने परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपा है. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी परिसर में पीपल का पौधा लगाया.sha

विजिटर बुक में लिखे अपने विचार : शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विजिटर बुक में अपने विचार व्यक्त किये. उन्होंने सुरक्षा बल के जवानों की शहादत को नमन करते हुए नोट लिखा.

आज प्रकृति के गोद में बसे बस्तर में राज्य और देश की सुरक्षा के लिए अमर शहीद के स्मारक पर उनको श्रद्धांजलि दी. शहीदों के सर्वोच्च बलिदान के चलते जो आज बस्तर नक्सली मुक्ति की राह पर है, उनके बलिदान को सतत नमन करता हूं. देश सदैव उनका ऋणी रहेगा : अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री

नक्सल प्रभावित परिवारों से संवाद : अमर वाटिका परिसर के बाद अमित शाह शहीद जवानों के परिवारों से मुलाकात करने पहुंचे. उन्होंने नक्सल हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से भी चर्चा की. बस्तर अंचल के नक्सल पीड़ित आदिवासी लोगों से संवाद कर अमित शाह ने उन्हें भरोसा दिलाया कि ''मार्च 2026 के बाद प्रदेश से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा.

जवानों संग भोजन करेंगे अमित शाह : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हेलीकॉप्टर के जरिए नक्सल प्रभावित बस्तर के अंदरूनी इलाके में स्थित पुलिस कैम्प का दौरा करेंगे. सुरक्षाबलों के कैंप में अमित शाह जवानों के साथ दोपहर का भोजन भी करेंगे. इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री सुरक्षाबलों के जवानों से नक्सलियों के खात्मे को लेकर चर्चा करेंगे. इसके बाद सुरक्षा बलों के अधिकारियों के साथ नक्सलियों के खिलाफ रणनीति की समीक्षा करेंगे.

बस्तर ओलंपिक में अमित शाह : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को दोपहर बस्तर पहुंचे. जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शनी खेल मैदान में आयोजित बस्तर ओलंपिक समापन समारोह में अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. इस कार्यक्रम में अमित शाह को गौर मुकुट पहनाकर आदिवासियों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद अमित शाह ने बस्तर के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया. केंद्रीय गृहमंत्री ने आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों से भी मुलाकात कर संवाद किया. रविवार की रात उन्होंने जगदलपुर के सर्किट हाउस में ही रात्रि विश्राम किया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Dec 2024 By दैनिक जागरण

अमित शाह ने अमर वाटिका में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, नक्सल पीड़ित परिवार से की मुलाकात

CG

 केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जगदलपुर के लालबाग स्थित अमर वाटिका पहुंचे. अमित शाह ने अमर वाटिका में अमर जवान स्तम्भ में पुष्प चक्र अर्पित कर नक्सल अभियान के दौरान शहीद जवानों को नमन किया.

अमर जवान स्तम्भ में दी श्रद्धांजलि : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अमर वाटिका परिसर में श्रद्धांजलि देने के बाद शहीदों के नाम वाले शिला पट्ट का अवलोकन किया. केंद्रीय गृह मंत्री ने एक पेड़ शहीदों के नाम (पोदला उरस्कना) अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया. उन्होंने परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपा है. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी परिसर में पीपल का पौधा लगाया.sha

विजिटर बुक में लिखे अपने विचार : शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विजिटर बुक में अपने विचार व्यक्त किये. उन्होंने सुरक्षा बल के जवानों की शहादत को नमन करते हुए नोट लिखा.

आज प्रकृति के गोद में बसे बस्तर में राज्य और देश की सुरक्षा के लिए अमर शहीद के स्मारक पर उनको श्रद्धांजलि दी. शहीदों के सर्वोच्च बलिदान के चलते जो आज बस्तर नक्सली मुक्ति की राह पर है, उनके बलिदान को सतत नमन करता हूं. देश सदैव उनका ऋणी रहेगा : अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री

नक्सल प्रभावित परिवारों से संवाद : अमर वाटिका परिसर के बाद अमित शाह शहीद जवानों के परिवारों से मुलाकात करने पहुंचे. उन्होंने नक्सल हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से भी चर्चा की. बस्तर अंचल के नक्सल पीड़ित आदिवासी लोगों से संवाद कर अमित शाह ने उन्हें भरोसा दिलाया कि ''मार्च 2026 के बाद प्रदेश से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा.

जवानों संग भोजन करेंगे अमित शाह : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हेलीकॉप्टर के जरिए नक्सल प्रभावित बस्तर के अंदरूनी इलाके में स्थित पुलिस कैम्प का दौरा करेंगे. सुरक्षाबलों के कैंप में अमित शाह जवानों के साथ दोपहर का भोजन भी करेंगे. इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री सुरक्षाबलों के जवानों से नक्सलियों के खात्मे को लेकर चर्चा करेंगे. इसके बाद सुरक्षा बलों के अधिकारियों के साथ नक्सलियों के खिलाफ रणनीति की समीक्षा करेंगे.

बस्तर ओलंपिक में अमित शाह : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को दोपहर बस्तर पहुंचे. जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शनी खेल मैदान में आयोजित बस्तर ओलंपिक समापन समारोह में अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. इस कार्यक्रम में अमित शाह को गौर मुकुट पहनाकर आदिवासियों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद अमित शाह ने बस्तर के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया. केंद्रीय गृहमंत्री ने आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों से भी मुलाकात कर संवाद किया. रविवार की रात उन्होंने जगदलपुर के सर्किट हाउस में ही रात्रि विश्राम किया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/amit-shah-pays-tribute-to-martyrs-at-amar-vatika-meets/article-5590

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.