- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- अमित शाह पहुंचे रायपुर, बस्तर ओलंपिक समापन समारोह में होंगे शामिल, आत्मसमर्पित नक्सलियों से करेंगे म...
अमित शाह पहुंचे रायपुर, बस्तर ओलंपिक समापन समारोह में होंगे शामिल, आत्मसमर्पित नक्सलियों से करेंगे मुलाकात
CG
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे हैं. अमित शाह रायपुर और बस्तर के कई अहम कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे.
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को देर रात तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं. आज 15 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रपति ध्वज अलंकरण समारोह में शामिल होंगे. इस दौरान मुख्य अतिथि अमित शाह छत्तीसगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति ध्वज सौंपेंगे.
अलंकरण समारोह में शामिल होंगे अमित शाह : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड मैदान में राष्ट्रपति ध्वज अलंकरण समारोह मुख्य समारोह का आयोजन होना है. इस दौरान छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल द्वारा अमित शाह को सलामी दी जाएगी. सुबह 11:00 बजे मुख्य अतिथि अमित शाह का परेड मैदान में आगमन और परेड की सलामी होगी. इसके बाद मुख्य अतिथि अमित साह छत्तीसगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति ध्वज 'प्रेसिडेंट कलर' प्रदान करेंगे.
बस्तर ओलंपिक समारोह में होंगे शामिल : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दोपहर 02:30 बजे बस्तर पहुंचेंगे. जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शनी खेल मैदान में बस्तर ओलंपिक समापन समारोह आयोजित है. अमित शाह इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. इस दौरान अमित शाह बस्तर के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर मुलाकात करेंगे. केंद्रीय गृहमंत्री के बस्तर के छात्रों से भी मुलाकात का कार्यक्रम है.
समर्पित नक्सलियों से करेंगे मुलाकात : बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह के बाद अमित शाह 04:45 बजे जगदलपुर के सर्किट हाउस पहुंचेंगे. यहां केंद्रीय गृहमंत्री हथियार छोड़ मुख्यधारा में शामिल हुए नक्सलियों से मुलाकात करेंगे.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए