रायपुर में नक्सल ऑपरेशन पर अमित शाह ने की समीक्षा, बोले- अब बारिश में भी चैन से नहीं रह पाएंगे नक्सली

Raipur, CG

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के अंतिम दिन रायपुर में नक्सल ऑपरेशन से जुड़े अफसरों और जवानों से मुलाकात की। शाह ने जवानों के शौर्य को देश का "सबसे बड़ा पराक्रम" बताते हुए उन्हें नमन किया और कहा कि अब नक्सलियों को किसी भी मौसम में चैन से नहीं रहने दिया जाएगा।

शाह ने यह भी स्पष्ट किया कि अब नक्सलियों से किसी भी प्रकार की बातचीत की जरूरत नहीं है, उन्हें आत्मसमर्पण करना ही होगा। इस दौरान उन्होंने नवा रायपुर में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) के नए कैंपस का शिलान्यास किया और सुरक्षा समीक्षा बैठक की।

बस्तर दौरा रद्द, भूपेश बघेल ने साधा निशाना

शाह का प्रस्तावित बस्तर दौरा रद्द होने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि शाह शायद प्रशासनिक तैयारियों से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने अपने कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि हमारी सरकार के समय सुकमा जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तक दौरे हुए थे।

अंतरराज्यीय सुरक्षा पर भी हुई उच्चस्तरीयबैठक

नवा रायपुर स्थित रिसॉर्ट में गृहमंत्री ने छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश के पुलिस प्रमुखों के साथ नक्सल ऑपरेशन और इंटेलिजेंस साझेदारी पर मंथन किया। बैठक में शाह ने दूसरे राज्यों को निर्देश दिया कि वे छत्तीसगढ़ के साथ नक्सली गतिविधियों से जुड़ी सूचनाएं साझा करें।

NFSU से जांच प्रक्रिया में आएगी तेजी

अमित शाह ने कहा कि NFSU की स्थापना से न केवल लंबित मामलों की संख्या घटेगी, बल्कि टेक्निकल जांच की क्षमता भी बढ़ेगी। इससे न्याय प्रक्रिया तेज होगी और निर्दोष लोगों को लंबे समय तक जेल में नहीं रहना पड़ेगा।

427 नक्सलियों का सफाया: सरकार का दावा

बीजेपी सरकार के अनुसार, प्रदेश में सत्ता संभालने के बाद से अब तक 427 नक्सली मारे जा चुके हैं। इससे पहले शाह अप्रैल में बस्तर के पंडुम समारोह में भी शामिल हुए थे और रायपुर में ऑपरेशन पर हाई लेवल मीटिंग ली थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर में नक्सल ऑपरेशन पर अमित शाह ने की समीक्षा, बोले- अब बारिश में भी चैन से नहीं रह पाएंगे नक्सली

Raipur, CG

शाह ने यह भी स्पष्ट किया कि अब नक्सलियों से किसी भी प्रकार की बातचीत की जरूरत नहीं है, उन्हें आत्मसमर्पण करना ही होगा। इस दौरान उन्होंने नवा रायपुर में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) के नए कैंपस का शिलान्यास किया और सुरक्षा समीक्षा बैठक की।

बस्तर दौरा रद्द, भूपेश बघेल ने साधा निशाना

शाह का प्रस्तावित बस्तर दौरा रद्द होने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि शाह शायद प्रशासनिक तैयारियों से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने अपने कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि हमारी सरकार के समय सुकमा जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तक दौरे हुए थे।

अंतरराज्यीय सुरक्षा पर भी हुई उच्चस्तरीयबैठक

नवा रायपुर स्थित रिसॉर्ट में गृहमंत्री ने छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश के पुलिस प्रमुखों के साथ नक्सल ऑपरेशन और इंटेलिजेंस साझेदारी पर मंथन किया। बैठक में शाह ने दूसरे राज्यों को निर्देश दिया कि वे छत्तीसगढ़ के साथ नक्सली गतिविधियों से जुड़ी सूचनाएं साझा करें।

NFSU से जांच प्रक्रिया में आएगी तेजी

अमित शाह ने कहा कि NFSU की स्थापना से न केवल लंबित मामलों की संख्या घटेगी, बल्कि टेक्निकल जांच की क्षमता भी बढ़ेगी। इससे न्याय प्रक्रिया तेज होगी और निर्दोष लोगों को लंबे समय तक जेल में नहीं रहना पड़ेगा।

427 नक्सलियों का सफाया: सरकार का दावा

बीजेपी सरकार के अनुसार, प्रदेश में सत्ता संभालने के बाद से अब तक 427 नक्सली मारे जा चुके हैं। इससे पहले शाह अप्रैल में बस्तर के पंडुम समारोह में भी शामिल हुए थे और रायपुर में ऑपरेशन पर हाई लेवल मीटिंग ली थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/amit-shah-reviewed-on-naxal-operation-in-raipur-now-naxalites/article-25309

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.