अनुराग कश्यप की जुबान पर भड़का ब्राह्मण समाज, रायपुर में FIR दर्ज

Raypur, cg

चर्चित फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में रायपुर के सिटी कोतवाली थाने में FIR दर्ज की गई है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की शिकायत पर की गई, जिसमें डायरेक्टर पर समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

क्या है पूरा मामला?

अनुराग कश्यप की आगामी फिल्म 'फुले', जो समाज सुधारकों ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित है, पहले 11 अप्रैल को रिलीज़ होनी थी। लेकिन जातिगत मुद्दों और सेंसर बोर्ड की आपत्तियों के चलते फिल्म की रिलीज़ टाल दी गई। इसी देरी से नाराज़ होकर अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय, सेंसर बोर्ड और सरकार को लेकर कुछ तीखे सोशल मीडिया पोस्ट किए।

एक यूजर की टिप्पणी—“ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं”—के जवाब में अनुराग द्वारा की गई आपत्तिजनक प्रतिक्रिया ने विवाद को और बढ़ा दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी कड़ी आलोचना शुरू हुई, जिसके बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी।

किन धाराओं में दर्ज हुआ मामला?

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रमुख पंडित नीलकंठ त्रिपाठी की शिकायत पर पुलिस ने अनुराग कश्यप के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) और धारा 298 (जानबूझकर धर्म संबंधी अपमानजनक शब्दों का प्रयोग) के तहत केस दर्ज किया है।

समाज और राजनीति में उबाल

रायपुर में सोमवार को ब्राह्मण समाज द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं, भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी इस बयान की निंदा करते हुए कहा, “अगर भारत में रहना है तो भारत के साथ चलना होगा। जो लोग जाति और संप्रदाय के नाम पर समाज में ज़हर घोलते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

अनुराग कश्यप की सफाई और माफ़ी

विवाद बढ़ने के बाद अनुराग कश्यप ने एक पोस्ट में कहा, “मैं माफ़ी मांगता हूं, पर अपनी पोस्ट के लिए नहीं, उस एक लाइन के लिए जो गलत समझी गई और जिससे नफरत फैली। कोई भी विचार इतना बड़ा नहीं हो सकता कि मेरे परिवार, बेटी या दोस्तों को किसी खतरे में डाले।” उन्होंने आगे कहा कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने और बलात्कार की धमकियां मिल रही हैं। साथ ही उन्होंने यह भी अपील की कि महिलाओं को इस विवाद से अलग रखा जाए।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

WhatsApp Image 2025-04-22 at 12.54.43 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Apr 2025 By दैनिक जागरण

अनुराग कश्यप की जुबान पर भड़का ब्राह्मण समाज, रायपुर में FIR दर्ज

Raypur, cg

क्या है पूरा मामला?

अनुराग कश्यप की आगामी फिल्म 'फुले', जो समाज सुधारकों ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित है, पहले 11 अप्रैल को रिलीज़ होनी थी। लेकिन जातिगत मुद्दों और सेंसर बोर्ड की आपत्तियों के चलते फिल्म की रिलीज़ टाल दी गई। इसी देरी से नाराज़ होकर अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय, सेंसर बोर्ड और सरकार को लेकर कुछ तीखे सोशल मीडिया पोस्ट किए।

एक यूजर की टिप्पणी—“ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं”—के जवाब में अनुराग द्वारा की गई आपत्तिजनक प्रतिक्रिया ने विवाद को और बढ़ा दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी कड़ी आलोचना शुरू हुई, जिसके बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी।

किन धाराओं में दर्ज हुआ मामला?

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रमुख पंडित नीलकंठ त्रिपाठी की शिकायत पर पुलिस ने अनुराग कश्यप के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) और धारा 298 (जानबूझकर धर्म संबंधी अपमानजनक शब्दों का प्रयोग) के तहत केस दर्ज किया है।

समाज और राजनीति में उबाल

रायपुर में सोमवार को ब्राह्मण समाज द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं, भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी इस बयान की निंदा करते हुए कहा, “अगर भारत में रहना है तो भारत के साथ चलना होगा। जो लोग जाति और संप्रदाय के नाम पर समाज में ज़हर घोलते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

अनुराग कश्यप की सफाई और माफ़ी

विवाद बढ़ने के बाद अनुराग कश्यप ने एक पोस्ट में कहा, “मैं माफ़ी मांगता हूं, पर अपनी पोस्ट के लिए नहीं, उस एक लाइन के लिए जो गलत समझी गई और जिससे नफरत फैली। कोई भी विचार इतना बड़ा नहीं हो सकता कि मेरे परिवार, बेटी या दोस्तों को किसी खतरे में डाले।” उन्होंने आगे कहा कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने और बलात्कार की धमकियां मिल रही हैं। साथ ही उन्होंने यह भी अपील की कि महिलाओं को इस विवाद से अलग रखा जाए।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

WhatsApp Image 2025-04-22 at 12.54.43 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/an-fir-has-been-registered-against-the-famous-film-director/article-18278

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.