बीजापुर के नक्सल प्रभावित बासागुड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या

Bijapur, MP

बीजापुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की निर्मम हत्या कर दी गई है. अज्ञात हमलावारों ने बेटे के सामने मां का मर्डर किया

बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में एक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई. हमलावरों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. शुक्रवार लगभग रात आठ बजे की घटना है.

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या: मिली जानकारी के अनुसार बासागुड़ा के तिम्मापुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या हुई है. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का नाम लक्ष्मी पद्दम है. जिस जगह ये घटना हुई है वो इलाका CPRF कैंप से 1 किलोमीटर की दूरी पर है.

बेटे के सामने मां की हत्या: बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने महिला को घर से बाहर निकालकर बेटे के सामने धारदार हथियार से उसकी निर्मम हत्या कर दी. बीच बचाव करने पहुंचे बेटे के साथ भी हमलावरों ने हाथापाई की है.

महिला की हत्या की सूचना मिली है. हमारी टीम मौके पर पहुंची है. मामले की जांच की जा रही है: मनोज कौशिक, बासागुड़ा थाना प्रभारी

नक्सल प्रभावित बासागुड़ा में महिला की हत्या: बासागुड़ा का तिम्मापुर नक्सल प्रभावित इलाका है. जिससे महिला की हत्या को नक्सली घटना से जोड़ा जा रहा है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

बीजापुर में दो पूर्व सरपंच की हत्या: इससे पहले गुरुवार को बीजापुर के भैरमगढ़ और नैमेड़ में दो पूर्व सरपंच की हत्या नक्सलियों ने की. नक्सलियों ने पहले दोनों सरपंच का अपहरण किया और फिर हत्या कर शव गांव के पास फेंक दिया. शव के पास नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके. जिनमें नक्सलियों ने भाजपा से जुड़े होने के कारण हत्या करने की बात लिखी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Dec 2024 By दैनिक जागरण

बीजापुर के नक्सल प्रभावित बासागुड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या

Bijapur, MP

बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में एक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई. हमलावरों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. शुक्रवार लगभग रात आठ बजे की घटना है.

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या: मिली जानकारी के अनुसार बासागुड़ा के तिम्मापुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या हुई है. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का नाम लक्ष्मी पद्दम है. जिस जगह ये घटना हुई है वो इलाका CPRF कैंप से 1 किलोमीटर की दूरी पर है.

बेटे के सामने मां की हत्या: बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने महिला को घर से बाहर निकालकर बेटे के सामने धारदार हथियार से उसकी निर्मम हत्या कर दी. बीच बचाव करने पहुंचे बेटे के साथ भी हमलावरों ने हाथापाई की है.

महिला की हत्या की सूचना मिली है. हमारी टीम मौके पर पहुंची है. मामले की जांच की जा रही है: मनोज कौशिक, बासागुड़ा थाना प्रभारी

नक्सल प्रभावित बासागुड़ा में महिला की हत्या: बासागुड़ा का तिम्मापुर नक्सल प्रभावित इलाका है. जिससे महिला की हत्या को नक्सली घटना से जोड़ा जा रहा है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

बीजापुर में दो पूर्व सरपंच की हत्या: इससे पहले गुरुवार को बीजापुर के भैरमगढ़ और नैमेड़ में दो पूर्व सरपंच की हत्या नक्सलियों ने की. नक्सलियों ने पहले दोनों सरपंच का अपहरण किया और फिर हत्या कर शव गांव के पास फेंक दिया. शव के पास नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके. जिनमें नक्सलियों ने भाजपा से जुड़े होने के कारण हत्या करने की बात लिखी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/anganwadi-worker-murdered-in-naxal-affected-basaguda-of-bijapur/article-4893

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.