परीक्षा केंद्र में अव्यवस्था से नाराज अभ्यर्थी: समय पर पहुंचे फिर भी नहीं दी परीक्षा, ड्रेस कोड और दस्तावेजों को बनाया बहाना

Janjgir-Champa, CG

जिले के चांपा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र में रविवार को आयोजित छत्तीसगढ़ आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में भारी अव्यवस्था सामने आई।

परीक्षा देने पहुंचे दर्जनों अभ्यर्थियों को नियत समय से पहले केंद्र बंद कर दिए जाने और ड्रेस कोड जैसे मामूली कारणों के चलते परीक्षा देने से वंचित कर दिया गया।

"कपड़ा हल्का नीला था, फिर भी बोल दिए- बाहर जाओ"
परीक्षा केंद्र पर पहुंचे एक अभ्यर्थी ने नाराजगी जताते हुए बताया कि वह हल्के नीले रंग की शर्ट पहनकर आया था, जो निर्देशों के अनुसार मना नहीं थी। बावजूद इसके उसे यह कहकर रोक दिया गया कि उसका पहनावा नियमों के विरुद्ध है। वहीं कई अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि वे परीक्षा समय से 30 मिनट पहले पहुंच गए थे, फिर भी उन्हें कहा गया कि "केंद्र समय से पहले बंद कर दिया गया है।"

दस्तावेज पूरे फिर भी एंट्री नहीं मिली
कई अभ्यर्थियों ने बताया कि उनके पास एडमिट कार्ड और आधार कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेज पूरी तरह मौजूद थे। कुछ को केवल इसलिए परीक्षा से वंचित कर दिया गया क्योंकि उनके एडमिट कार्ड में पिता के नाम के साथ जाति नहीं लिखी गई थी, जबकि यह अनिवार्य शर्त नहीं थी।

केंद्र के बाहर हंगामा, कार्रवाई की मांग
परीक्षा से रोके गए अभ्यर्थी बड़ी संख्या में केंद्र के बाहर एकत्रित हो गए और प्रशासनिक लापरवाही और परीक्षा प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। अभ्यर्थियों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उनके लिए दोबारा परीक्षा की व्यवस्था हो।

प्रशासन मौन, युवाओं में आक्रोश
घटना के 24 घंटे बीतने के बावजूद अब तक कोई भी आधिकारिक बयान प्रशासन की ओर से सामने नहीं आया है। इससे अभ्यर्थियों का गुस्सा और असंतोष बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि उनके साथ अन्याय हुआ है और वे न्याय की मांग करते हुए दोबारा परीक्षा आयोजित करने की मांग करेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jul 2025 By दैनिक जागरण

परीक्षा केंद्र में अव्यवस्था से नाराज अभ्यर्थी: समय पर पहुंचे फिर भी नहीं दी परीक्षा, ड्रेस कोड और दस्तावेजों को बनाया बहाना

Janjgir-Champa, CG

परीक्षा देने पहुंचे दर्जनों अभ्यर्थियों को नियत समय से पहले केंद्र बंद कर दिए जाने और ड्रेस कोड जैसे मामूली कारणों के चलते परीक्षा देने से वंचित कर दिया गया।

"कपड़ा हल्का नीला था, फिर भी बोल दिए- बाहर जाओ"
परीक्षा केंद्र पर पहुंचे एक अभ्यर्थी ने नाराजगी जताते हुए बताया कि वह हल्के नीले रंग की शर्ट पहनकर आया था, जो निर्देशों के अनुसार मना नहीं थी। बावजूद इसके उसे यह कहकर रोक दिया गया कि उसका पहनावा नियमों के विरुद्ध है। वहीं कई अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि वे परीक्षा समय से 30 मिनट पहले पहुंच गए थे, फिर भी उन्हें कहा गया कि "केंद्र समय से पहले बंद कर दिया गया है।"

दस्तावेज पूरे फिर भी एंट्री नहीं मिली
कई अभ्यर्थियों ने बताया कि उनके पास एडमिट कार्ड और आधार कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेज पूरी तरह मौजूद थे। कुछ को केवल इसलिए परीक्षा से वंचित कर दिया गया क्योंकि उनके एडमिट कार्ड में पिता के नाम के साथ जाति नहीं लिखी गई थी, जबकि यह अनिवार्य शर्त नहीं थी।

केंद्र के बाहर हंगामा, कार्रवाई की मांग
परीक्षा से रोके गए अभ्यर्थी बड़ी संख्या में केंद्र के बाहर एकत्रित हो गए और प्रशासनिक लापरवाही और परीक्षा प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। अभ्यर्थियों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उनके लिए दोबारा परीक्षा की व्यवस्था हो।

प्रशासन मौन, युवाओं में आक्रोश
घटना के 24 घंटे बीतने के बावजूद अब तक कोई भी आधिकारिक बयान प्रशासन की ओर से सामने नहीं आया है। इससे अभ्यर्थियों का गुस्सा और असंतोष बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि उनके साथ अन्याय हुआ है और वे न्याय की मांग करते हुए दोबारा परीक्षा आयोजित करने की मांग करेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/angered-due-to-chaos-in-the-examination-center-the-candidates/article-28980

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.