मोबाइल पर बात करने से नाराज़ बड़ा भाई, छोटे ने तवा मारकर कर दी हत्या: बलौदाबाजार में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष

Baloda Bazar, cg

भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के बिजराडीह गांव में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। यहां एक छोटे भाई ने मामूली विवाद में बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना 9 जून की सुबह उस समय हुई जब भुनेश्वर यदु मोबाइल पर अपने मामा से बात कर रहा था। इस दौरान बड़े भाई राजू यदु ने फोन छीनकर पूछा कि वह किससे बात कर रहा है। बात इतनी बढ़ी कि भुनेश्वर ने पहले रस्सी से गला घोंटा और फिर लोहे के तवे से सिर पर वार कर दिया।

हत्या के बाद स्टेशन छोड़ भागा आरोपी, तीन दिन बाद पकड़ा गया

हत्या के बाद आरोपी भुनेश्वर बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। उसने बाइक को भाटापारा रेलवे स्टेशन की पार्किंग में छोड़ा और ट्रेन से भागने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत तीन टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की और 12 जून को उसे गिरफ्तार कर लिया।

हत्या में इस्तेमाल रस्सी और तवा जब्त, कोर्ट में पेश किया गया आरोपी

भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी लखेश केवंट के अनुसार आरोपी ने घर में रखी लाइनोलन रस्सी से गला घोंटा और फिर लोहे के तवे से इतने वार किए कि राजू की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी को एसडीओपी तारेश साहू के निर्देशन में न्यायालय में पेश किया गया।

माता-पिता के बाहर रहने का फायदा उठाया

वारदात के वक्त दोनों भाइयों के माता-पिता पास के तालाब में नहाने गए थे। मां दुरुरपत यदु ने पुलिस को बताया कि जब वे लौटे तो भुनेश्वर भागता हुआ दिखा और घर के अंदर राजू का शव खून से सना मिला, जिसकी गर्दन पर रस्सी बंधी थी और सिर से खून बह रहा था।

पहले भी होते थे झगड़े, इस बार गई जान

पुलिस का कहना है कि दोनों भाइयों के बीच पहले भी छोटी-छोटी बातों पर विवाद होते रहते थे, लेकिन इस बार विवाद इतना बढ़ गया कि जानलेवा बन गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मोबाइल पर बात करने से नाराज़ बड़ा भाई, छोटे ने तवा मारकर कर दी हत्या: बलौदाबाजार में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष

Baloda Bazar, cg

हत्या के बाद स्टेशन छोड़ भागा आरोपी, तीन दिन बाद पकड़ा गया

हत्या के बाद आरोपी भुनेश्वर बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। उसने बाइक को भाटापारा रेलवे स्टेशन की पार्किंग में छोड़ा और ट्रेन से भागने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत तीन टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की और 12 जून को उसे गिरफ्तार कर लिया।

हत्या में इस्तेमाल रस्सी और तवा जब्त, कोर्ट में पेश किया गया आरोपी

भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी लखेश केवंट के अनुसार आरोपी ने घर में रखी लाइनोलन रस्सी से गला घोंटा और फिर लोहे के तवे से इतने वार किए कि राजू की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी को एसडीओपी तारेश साहू के निर्देशन में न्यायालय में पेश किया गया।

माता-पिता के बाहर रहने का फायदा उठाया

वारदात के वक्त दोनों भाइयों के माता-पिता पास के तालाब में नहाने गए थे। मां दुरुरपत यदु ने पुलिस को बताया कि जब वे लौटे तो भुनेश्वर भागता हुआ दिखा और घर के अंदर राजू का शव खून से सना मिला, जिसकी गर्दन पर रस्सी बंधी थी और सिर से खून बह रहा था।

पहले भी होते थे झगड़े, इस बार गई जान

पुलिस का कहना है कि दोनों भाइयों के बीच पहले भी छोटी-छोटी बातों पर विवाद होते रहते थे, लेकिन इस बार विवाद इतना बढ़ गया कि जानलेवा बन गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/angry-elder-brother-chhota-killed-by-talking-on-mobile/article-24068

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.