छत्तीसगढ़: जमीन बेचने से नाराज पड़ोसी ने महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से किया हमला, LIVE वीडियो सामने आया

Janjgir-Champa, CG

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसदा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर 35 वर्षीय महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसका इलाज बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में जारी है।

हमले की वजह: जमीन की बिक्री

जानकारी के अनुसार, पीड़ित दंपती ने हाल ही में अपनी जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेची थी। इसी बात से नाराज पड़ोसी हितेंद्र तरुण (29) लंबे समय से रंजिश पाल रहा था। उसे जमीन खुद खरीदनी थी, लेकिन सौदा किसी और से हो गया।

कैसे हुआ हमला

16 जुलाई की रात करीब 11 बजे आरोपी ने पीड़ित के घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलते ही वह कुल्हाड़ी लेकर भीतर घुस गया। पहले उसने बहस की और फिर अचानक महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से जोरदार वार कर दिया। महिला वहीं जमीन पर गिर पड़ी और लहूलुहान हो गई।

पति पर भी किया हमला

महिला के पति ने जब बीच-बचाव की कोशिश की, तो आरोपी ने उस पर भी कुल्हाड़ी से वार करने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर बच निकला।

LIVE वीडियो में कैद हुआ अपराध

पीड़ित पति को हमले की आशंका पहले से थी। घटना से कुछ ही देर पहले उसने मोबाइल कैमरा ऑन कर सामने रखा था। यही वजह है कि पूरा हमला वीडियो में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में साफ दिखता है कि आरोपी धमका रहा है और फिर वार करता है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही महिला को जिला अस्पताल भेजा, जहां से उसे गंभीर स्थिति में बिलासपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपी और उसके पूरे परिवार की तलाश में जुटी है, क्योंकि सभी लोग घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं।

इलाके में तनाव का माहौल

घटना के बाद पूरे गांव में भय और तनाव का माहौल है। लोग कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई हो।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jul 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़: जमीन बेचने से नाराज पड़ोसी ने महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से किया हमला, LIVE वीडियो सामने आया

Janjgir-Champa, CG

महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसका इलाज बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में जारी है।

हमले की वजह: जमीन की बिक्री

जानकारी के अनुसार, पीड़ित दंपती ने हाल ही में अपनी जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेची थी। इसी बात से नाराज पड़ोसी हितेंद्र तरुण (29) लंबे समय से रंजिश पाल रहा था। उसे जमीन खुद खरीदनी थी, लेकिन सौदा किसी और से हो गया।

कैसे हुआ हमला

16 जुलाई की रात करीब 11 बजे आरोपी ने पीड़ित के घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलते ही वह कुल्हाड़ी लेकर भीतर घुस गया। पहले उसने बहस की और फिर अचानक महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से जोरदार वार कर दिया। महिला वहीं जमीन पर गिर पड़ी और लहूलुहान हो गई।

पति पर भी किया हमला

महिला के पति ने जब बीच-बचाव की कोशिश की, तो आरोपी ने उस पर भी कुल्हाड़ी से वार करने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर बच निकला।

LIVE वीडियो में कैद हुआ अपराध

पीड़ित पति को हमले की आशंका पहले से थी। घटना से कुछ ही देर पहले उसने मोबाइल कैमरा ऑन कर सामने रखा था। यही वजह है कि पूरा हमला वीडियो में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में साफ दिखता है कि आरोपी धमका रहा है और फिर वार करता है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही महिला को जिला अस्पताल भेजा, जहां से उसे गंभीर स्थिति में बिलासपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपी और उसके पूरे परिवार की तलाश में जुटी है, क्योंकि सभी लोग घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं।

इलाके में तनाव का माहौल

घटना के बाद पूरे गांव में भय और तनाव का माहौल है। लोग कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई हो।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/angry-in-selling-chhattisgarh-land-a-neighbor-attacked-the-woman/article-28007

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.