- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- भारी वाहन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम…
भारी वाहन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम…
Korba, CG
कोरबा-चांपा मार्ग पर सरगबुंदिया स्थित मड़वारानी मंदिर के समीप भारी वाहन की चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गई. देर रात घटी घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा मचाया. पुलिस ने घंटों तक समझाइश दी, जिसके बाद ग्रामीण सड़क से हटने पर राजी हुए.
दरअसल, भारी वाहन की चपेट में आने से गांव के ही निवासी मंगल सिंह की मौत से ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे. ग्रामीणों के चक्का जाम की वजह से घटनास्थल के दोनों और बड़ी संख्या में वाहन फंस गए. सूचना मिलते ही उरगा थाना प्रभारी और कोरबा सीएसपी भूषणा एक्का पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया.
मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि दी गई, वहीं वाहन मालिक की ओर से दो लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की गई, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ और वाहनों की आवाजाही शुरू हुई.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए