बिलासपुर में नशा विरोधी अभियान तेज, महिला तस्कर के घर से 5.26 लाख नकद जब्त

बिलासपुर (छ.ग.)

On

एक दिन में 12 केस दर्ज, गांजा और प्रतिबंधित दवाओं के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार

जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक महिला तस्कर के घर से 900 ग्राम गांजा और 5 लाख 26 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। नकदी रसोईघर में अलग-अलग डिब्बों में छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने महिला सहित एक ही दिन में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने काजल वर्मा के घर दबिश दी। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 900 ग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार रुपए बताई जा रही है। जांच के दौरान रसोई में रखे डिब्बों से 500, 200 और 100 रुपए के नोटों में कुल 5.26 लाख रुपए बरामद हुए। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

“चेतना विरुद्ध नशा” अभियान का असर

पुलिस इन दिनों जिलेभर में नशे के खिलाफ जागरूकता और कार्रवाई अभियान चला रही है। इसी क्रम में लगातार सूचनाएं मिल रही हैं, जिन पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में यह अभियान संचालित हो रहा है।

सरकंडा में नशीली गोलियों की बड़ी खेप

सरकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने रानी सिंह (40 वर्ष) के पास से 2925 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जब्त कीं, जिनका कुल वजन 438.750 ग्राम और कीमत करीब 11,497 रुपए आंकी गई है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। इसी क्षेत्र में बबली वंशकार (30 वर्ष) से 1 किलो 200 ग्राम तथा अभय भार्गव (24 वर्ष) से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई

  • सिविल लाइन थाना: राजकुमार निर्मलकर (58 वर्ष) से 280 ग्राम गांजा जब्त।

  • बेलगहना चौकी: देवचरण वैष्णव से 300 ग्राम गांजा, तराजू-बाट और 16 हजार रुपए नकद बरामद।

  • सीपत थाना: सीमा सिसोदिया (21 वर्ष) से 2 किलो गांजा जब्त।

  • कोनी थाना: पूर्णिमा वर्मा (25 वर्ष) से 1 किलो 256 ग्राम गांजा बरामद।

  • रतनपुर थाना: अरविंद उर्फ अन्नू जैन (36 वर्ष) से 225 ग्राम गांजा, 2300 रुपए और मोबाइल फोन जब्त।

  • बिल्हा थाना: त्रिवेणी अरोरा (30 वर्ष) से 124 ग्राम गांजा व नगदी बरामद।

  • सिरगिट्टी थाना: शेख राजा (30 वर्ष) से 240 ग्राम और शंकर दास मानिकपुरी (19 वर्ष) से 360 ग्राम गांजा जब्त।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/anti-drug-campaign-intensified-in-bilaspur-rs-526-lakh-cash-seized/article-46426

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.