छत्तीसगढ़: स्टेट कैपिटल रीजन के 210 पदों के सेटअप को मिली मंजूरी; मुख्यमंत्री अध्यक्ष, चार मंत्री सदस्य होंगे

Digital Desk

छत्तीसगढ़ की राज्य मंत्रिपरिषद ने स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) के 210 पदों के सेटअप को मंजूरी दे दी है। 31 दिसंबर को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिली, जिसे राजधानी क्षेत्र के सुनियोजित और समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मंजूरी के बाद एससीआर बोर्ड के गठन की प्रक्रिया अब आगे बढ़ सकेगी। प्रस्तावित बोर्ड में मुख्यमंत्री अध्यक्ष होंगे, जबकि सरकार के चार मंत्री सदस्य के रूप में शामिल किए जा सकते हैं। इसके अलावा शहरी प्रशासन, लोक निर्माण विभाग (PWD), पर्यावरण विभाग के मंत्री, राज्य सरकार के वरिष्ठ सचिव और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी बोर्ड में जगह दी जा सकती है। बोर्ड का मुख्य उद्देश्य राजधानी क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास को गति देना होगा।

जानकारी के अनुसार, वित्त विभाग ने करीब डेढ़ महीने पहले ही SCR के लिए प्रस्तावित सेटअप को मंजूरी दे दी थी। इसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों तक कुल 210 पद शामिल थे। इसके बाद इसे कैबिनेट में प्रस्तुत किया गया, जहां अंतिम स्वीकृति मिली।

कैबिनेट की मंजूरी के बाद एससीआर के कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है। बोर्ड के गठन से नीतिगत फैसलों और विकास योजनाओं पर तेजी से अमल किया जा सकेगा। पहले से ही विधि विभाग से परामर्श, प्रशासनिक ढांचा तैयार करना और मानव संसाधन योजना जैसे कई चरण पूरे किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बनने वाला SCR बोर्ड राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में शहरी विस्तार, अधोसंरचना विकास, पर्यावरण संरक्षण और यातायात व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर निर्णय लेगा। इस बोर्ड का उद्देश्य राजधानी क्षेत्र को आधुनिक, सुव्यवस्थित और समग्र विकास की दिशा में अग्रसर करना है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jan 2026 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़: स्टेट कैपिटल रीजन के 210 पदों के सेटअप को मिली मंजूरी; मुख्यमंत्री अध्यक्ष, चार मंत्री सदस्य होंगे

Digital Desk

मंजूरी के बाद एससीआर बोर्ड के गठन की प्रक्रिया अब आगे बढ़ सकेगी। प्रस्तावित बोर्ड में मुख्यमंत्री अध्यक्ष होंगे, जबकि सरकार के चार मंत्री सदस्य के रूप में शामिल किए जा सकते हैं। इसके अलावा शहरी प्रशासन, लोक निर्माण विभाग (PWD), पर्यावरण विभाग के मंत्री, राज्य सरकार के वरिष्ठ सचिव और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी बोर्ड में जगह दी जा सकती है। बोर्ड का मुख्य उद्देश्य राजधानी क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास को गति देना होगा।

जानकारी के अनुसार, वित्त विभाग ने करीब डेढ़ महीने पहले ही SCR के लिए प्रस्तावित सेटअप को मंजूरी दे दी थी। इसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों तक कुल 210 पद शामिल थे। इसके बाद इसे कैबिनेट में प्रस्तुत किया गया, जहां अंतिम स्वीकृति मिली।

कैबिनेट की मंजूरी के बाद एससीआर के कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है। बोर्ड के गठन से नीतिगत फैसलों और विकास योजनाओं पर तेजी से अमल किया जा सकेगा। पहले से ही विधि विभाग से परामर्श, प्रशासनिक ढांचा तैयार करना और मानव संसाधन योजना जैसे कई चरण पूरे किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बनने वाला SCR बोर्ड राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में शहरी विस्तार, अधोसंरचना विकास, पर्यावरण संरक्षण और यातायात व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर निर्णय लेगा। इस बोर्ड का उद्देश्य राजधानी क्षेत्र को आधुनिक, सुव्यवस्थित और समग्र विकास की दिशा में अग्रसर करना है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/approval-given-for-setup-of-210-posts-in-chhattisgarh-state/article-42039

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.