ऑर्केस्ट्रा बंद करवाने पहुंचे थे ASI साहब, स्टेज पर लड़कियों संग लगाने लगे ठुमके, SP ने कर दिया सस्पेंड

CG

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल हुआ है. इसमें ASI फूलेश्वर सिंह सिदार वर्दी पहने ऑर्केस्ट्रा में लड़कियों के साथ डांस करते नजर आ आए. वीडियो एसपी तक पहुंचा तो उन्होंने ASI फुलेश्वर के खिलाफ एक्शन लिया. जानें क्या है पूरा मामला...

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस अधिकारी को ऑर्केस्ट्रा में डांस करना भारी पड़ गया. ASI फूलेश्वर सिंह सिदार ने वर्दी पहने ऑर्केस्ट्रा में लड़कियों के साथ डांस किया. इसका वीडियो वायरल हुआ तो एसपी तक भी जा पहुंचा. उन्होंने तुरंत प्रभाव से पुलिस अधिकारी फुलेश्वर सिदार को सस्पेंड कर दिया है.

मामला बिर्रा थानाक्षेत्र का है. यहां 50 साल के फुलेश्वर सिंह बिर्रा बतौर ASI तैनात हैं. जानकारी के मुताबिक, 30 सितंबर को रात के समय वो ड्यूटी पर थे. सूचना मिली कि रात में ग्राम सोनादह में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन कराया गया है. तेज आवाज में गाना बजाया जा रहा है. डांस के लिए डांसर्स भी आई हुई हैं.

खुद ही लगे डांस करने

सूचना मिलते ही ASI फूलेश्वर सिंह सिदार एक आरक्षक के साथ गांव पहुंचे. उन्हें ऑर्केस्ट्रा बंद करवाना था. बजाय उसके ASI फुलेश्वर वर्दी में ही खुद लड़कियों के साथ डांस करने लगे. उनके साथ ठुमके लगाने लगे. इस दौरान आस पास बैठे लोग भी उनके डांस को देखकर हंसने लगे.

लोगों ने बनाया वीडियो

वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दियाॉ. वीडियो में दिखा कि कैसे ASI मंच के सामने बैठे हुए हैं. लड़कियां डांस कर रही है, तभी ASI उठकर खुद लड़कियों के साथ डांस करने लग गए. वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने अनुशासनहीनता के तहत कार्रवाई की.

एसपी ने किया सस्पेंड

एसपी ने लिखा कि ASI फुलेश्वर सिंह सिदार का लड़कियों के साथ डांस करने का वीडियो वायरल हुआ है. ASI ने अपने कर्तव्य स्थल से बाहर जाकर सार्वजनिक जगह में वर्दी में लड़कियों के साथ डांस कर अनुशासनहीनता की है। इसलिए उन्हें निलंबित कर रक्षित केंद्र जांजगीर-चांपा अटैच किया जाता है.CG

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Oct 2024 By दैनिक जागरण

ऑर्केस्ट्रा बंद करवाने पहुंचे थे ASI साहब, स्टेज पर लड़कियों संग लगाने लगे ठुमके, SP ने कर दिया सस्पेंड

CG

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस अधिकारी को ऑर्केस्ट्रा में डांस करना भारी पड़ गया. ASI फूलेश्वर सिंह सिदार ने वर्दी पहने ऑर्केस्ट्रा में लड़कियों के साथ डांस किया. इसका वीडियो वायरल हुआ तो एसपी तक भी जा पहुंचा. उन्होंने तुरंत प्रभाव से पुलिस अधिकारी फुलेश्वर सिदार को सस्पेंड कर दिया है.

मामला बिर्रा थानाक्षेत्र का है. यहां 50 साल के फुलेश्वर सिंह बिर्रा बतौर ASI तैनात हैं. जानकारी के मुताबिक, 30 सितंबर को रात के समय वो ड्यूटी पर थे. सूचना मिली कि रात में ग्राम सोनादह में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन कराया गया है. तेज आवाज में गाना बजाया जा रहा है. डांस के लिए डांसर्स भी आई हुई हैं.

खुद ही लगे डांस करने

सूचना मिलते ही ASI फूलेश्वर सिंह सिदार एक आरक्षक के साथ गांव पहुंचे. उन्हें ऑर्केस्ट्रा बंद करवाना था. बजाय उसके ASI फुलेश्वर वर्दी में ही खुद लड़कियों के साथ डांस करने लगे. उनके साथ ठुमके लगाने लगे. इस दौरान आस पास बैठे लोग भी उनके डांस को देखकर हंसने लगे.

लोगों ने बनाया वीडियो

वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दियाॉ. वीडियो में दिखा कि कैसे ASI मंच के सामने बैठे हुए हैं. लड़कियां डांस कर रही है, तभी ASI उठकर खुद लड़कियों के साथ डांस करने लग गए. वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने अनुशासनहीनता के तहत कार्रवाई की.

एसपी ने किया सस्पेंड

एसपी ने लिखा कि ASI फुलेश्वर सिंह सिदार का लड़कियों के साथ डांस करने का वीडियो वायरल हुआ है. ASI ने अपने कर्तव्य स्थल से बाहर जाकर सार्वजनिक जगह में वर्दी में लड़कियों के साथ डांस कर अनुशासनहीनता की है। इसलिए उन्हें निलंबित कर रक्षित केंद्र जांजगीर-चांपा अटैच किया जाता है.CG

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/asi-saheb-had-come-to-stop-the-orchestra-and-started/article-492

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.