तेज रफ्तार ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां: शादी से लौट रहे दंपती को कुचला, युवक की लाश को 1 किमी तक घसीटा

Balrampur, CG

जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।

घटना के वक्त ट्रक की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि पति लल्लू सिंह की लाश ट्रक में फंसकर करीब 1 किलोमीटर तक घिसटती चली गई।

शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा

मृतक लल्लू सिंह (36) और निशा सिंह (30), रामानुजगंज के चाकी गांव निवासी थे। सोमवार शाम दोनों एक शादी समारोह से लौट रहे थे, जब महावीरगंज धान संग्रहण केंद्र के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

भीषण टक्कर के बाद हुआ दर्दनाक मंजर

टक्कर के बाद निशा सिंह सड़क किनारे गिर गईं, जबकि लल्लू सिंह ट्रक के आगे फंस गए। ट्रक ड्राइवर ने वाहन नहीं रोका और लल्लू को करीब एक किलोमीटर तक घसीटता चला गया। घटना के बाद राहगीरों ने लाश ट्रक से बाहर निकाली।

महिला की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई

राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल निशा सिंह को एम्बुलेंस से रामानुजगंज अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पूर्व में एक शिक्षक को भी मारी थी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से कुछ समय पहले इसी ट्रक ने मेघुली गांव में शिक्षक कपिल देव सिंह को भी टक्कर मारी थी, जो फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jul 2025 By दैनिक जागरण

तेज रफ्तार ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां: शादी से लौट रहे दंपती को कुचला, युवक की लाश को 1 किमी तक घसीटा

Balrampur, CG

घटना के वक्त ट्रक की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि पति लल्लू सिंह की लाश ट्रक में फंसकर करीब 1 किलोमीटर तक घिसटती चली गई।

शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा

मृतक लल्लू सिंह (36) और निशा सिंह (30), रामानुजगंज के चाकी गांव निवासी थे। सोमवार शाम दोनों एक शादी समारोह से लौट रहे थे, जब महावीरगंज धान संग्रहण केंद्र के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

भीषण टक्कर के बाद हुआ दर्दनाक मंजर

टक्कर के बाद निशा सिंह सड़क किनारे गिर गईं, जबकि लल्लू सिंह ट्रक के आगे फंस गए। ट्रक ड्राइवर ने वाहन नहीं रोका और लल्लू को करीब एक किलोमीटर तक घसीटता चला गया। घटना के बाद राहगीरों ने लाश ट्रक से बाहर निकाली।

महिला की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई

राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल निशा सिंह को एम्बुलेंस से रामानुजगंज अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पूर्व में एक शिक्षक को भी मारी थी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से कुछ समय पहले इसी ट्रक ने मेघुली गांव में शिक्षक कपिल देव सिंह को भी टक्कर मारी थी, जो फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/at-high-speed-truck-snatched-two-lives-the-couple-returning/article-29214

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.