तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की टक्कर, दो शिक्षकों की मौत, दो घायल

Korba, CG

कोरबा में तेज रफ्तार एक बार फिर कहर बनी है. सड़क हादसे में दो शिक्षकों की मौत हुई है.जबकि दो युवक घायल हैं.

कोरबा में सड़क हादसे में दो शिक्षकों की मौत हो गई. ये हादसा कोयलांचल क्षेत्र दीपका में देर रात हुआ. बताया जा रहा है कि शिक्षकों की कार देर रात पेड़ से टकरा गई.जिससे ये दर्दनाक हादसा हुआ.हादसे में दो शिक्षकों की मौत हुई वहीं दो अन्य लोग घायल है.

बीती देर रात हुआ हादसा : बीती रात लगभग साढ़े 11 बजे दीपका क्षेत्र के शक्तिनगर ढलान के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ. यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ, जब चारों युवक शक्तिनगर दीपका से विवाह समारोह में शामिल होकर कार से कोरबा वापस लौट रहे थे. चश्मदीदों के मुताबिक शक्तिनगर ढलान के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में हिमांशु सिंह निवासी खरमोरा और शुभम दीप निवासी एमपी नगर की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चंद्रभान सिंह और सत्यवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

road accident
दो शिक्षकों की मौत, दो घायल 
112 की मदद से पहुंचाया गया घायलों को अस्पताल : दीपका थाना के प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रेमचंद साहब ने बताया कि राहगीरों ने तत्काल 112 को सूचना दी गई. जिसके बाद दीपका पुलिस मौके पर पहुंची.

घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. वहीं मृतकों का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार है. मामले की जांच की जा रही है- प्रेमचंद साहब, एसआई

स्कूल में दी गई छुट्टी, शोक का माहौल : मृतक दोनों ही शिक्षक कोरबा शहर के सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल में सेवा दे रहे थे. इस घटना की जानकारी मिलने पर विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है. सुबह स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया गया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Apr 2025 By दैनिक जागरण

तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की टक्कर, दो शिक्षकों की मौत, दो घायल

Korba, CG

कोरबा में सड़क हादसे में दो शिक्षकों की मौत हो गई. ये हादसा कोयलांचल क्षेत्र दीपका में देर रात हुआ. बताया जा रहा है कि शिक्षकों की कार देर रात पेड़ से टकरा गई.जिससे ये दर्दनाक हादसा हुआ.हादसे में दो शिक्षकों की मौत हुई वहीं दो अन्य लोग घायल है.

बीती देर रात हुआ हादसा : बीती रात लगभग साढ़े 11 बजे दीपका क्षेत्र के शक्तिनगर ढलान के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ. यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ, जब चारों युवक शक्तिनगर दीपका से विवाह समारोह में शामिल होकर कार से कोरबा वापस लौट रहे थे. चश्मदीदों के मुताबिक शक्तिनगर ढलान के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में हिमांशु सिंह निवासी खरमोरा और शुभम दीप निवासी एमपी नगर की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चंद्रभान सिंह और सत्यवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

road accident
दो शिक्षकों की मौत, दो घायल 
112 की मदद से पहुंचाया गया घायलों को अस्पताल : दीपका थाना के प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रेमचंद साहब ने बताया कि राहगीरों ने तत्काल 112 को सूचना दी गई. जिसके बाद दीपका पुलिस मौके पर पहुंची.

घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. वहीं मृतकों का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार है. मामले की जांच की जा रही है- प्रेमचंद साहब, एसआई

स्कूल में दी गई छुट्टी, शोक का माहौल : मृतक दोनों ही शिक्षक कोरबा शहर के सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल में सेवा दे रहे थे. इस घटना की जानकारी मिलने पर विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है. सुबह स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया गया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/attack-uncontrolled-car-collision-two-teachers-killed-two-injured/article-17103

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.