770 करोड़ के खर्च से आत्मानंद स्कूलों का और अच्छे से होगा संचालन: सीएम विष्णुदेव साय

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के आखिरी दिन सदन में स्वामी आत्मानंद स्कूलों का मुद्दा उठा.

विधायक देवेंद्र यादव ने प्रश्नकाल में आत्मानंद स्कूलों पर प्रश्न किया. उन्होंने पूछा कि 8 अप्रैल 2023 को भिलाई के सेक्टर 9 स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बनाने की घोषणा की गई थी. जिसका नाम अब बदलकर पीएम श्री रखा गया है. वो स्कूल आने वाले समय में शुरू करेंगे क्या.

सीएम विष्णुदेव साय ने इसका जवाब दिया. उन्होंने कहा कि आत्मानंद स्कूल का नाम कहीं भी बदला नहीं गया है बल्कि उसमें पीएमश्री जोड़ा गया है. पीएम श्री भारत सरकार की योजना है, आप को खुश होना चाहिए कि पीएमश्री स्कूल में आत्मानंद स्कूल शामिल हो रहा है तो इसमें भारत सरकार से भी सहयोग मिलेगा और स्कूल के संचालन में अच्छी व्यवस्था होगी.

विधायक देवेंद्र यादव ने अपना प्रश्न फिर दोहराया. उन्होंने पूछा- साल 2023 में जिस स्कूल की घोषणा हुई थी उसे आगामी समय में घोषणा की पूर्ति सरकार करेगी क्या. इस पर सीएम साय ने जवाब दिया कि इसकी जांच करा ली जाएगी.

देवेंद्र यादव ने कहा कि खुर्सीपार स्कूल और छावनी स्कूल की डीटेल दी गई है. छावनी स्कूल में 1175 बच्चे पढ़ते हैं. इंग्लिश मीडियम और हिंदी मीडियम एक ही स्कूल में लगते हैं. शिफ्टवाइस स्कूल लगते हैं. वहां कमरों की कमी है. खुर्सीपार के स्कूल में लगभग 1500 बच्चे पढ़ते हैं. प्रायमरी विंग में 20 टीचर की पोस्ट स्वीकृत है जिसमें 7 टीचर के पोस्ट खाली है. मिडिल में 2 पोस्ट खाली है. सीएम से आग्रह है कि क्या आगामी समय में ये पोस्ट भरे जाएंगे.

सीएम साय ने जवाब दिया, आत्मानंद स्कूल कांग्रेस शासनकाल का है. इन्होंने इसके लिए कोई नई व्यवस्था नहीं की, कोई नया भवन नया सेटअप नहीं दिया. पुराने पुराने स्कूल, रायगढ़ का नटवर हाई स्कूल को आत्मानंद स्कूल बनाया. हम इन स्कूलों को अच्छा कर रहे हैं. पहले जो शिक्षक थे वे प्रतिनियुक्ति और संविदा से भरे जाते थे. संविदा वाले 500 शिक्षक छोड़कर चले गए लेकिन अब हम बजट से उनके वेतन की व्यवस्था कर रहे हैं. पहले कुछ विभाग से, सीएसआर से, डीएमएफ से वेतन की व्यवस्था की जाती थी लेकिन अब बजट में प्रावधान कर रहे हैं इससे आत्मानंद स्कूल और अच्छे से चलेंगे.

यादव ने कहा कि भिलाई में 3 स्कूलों में 2020-21, 2022-23 में 6 करोड़ 33 लाख 61 हजार 522 रुपये खर्च किए गए. अगर पूर्ववर्ती सरकार ने आत्मानंद स्कूल में खर्च नहीं किया तो आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं. अब ये स्कूल पीएमश्री स्कूल के अंतर्गत आ रहे हैं तो ये सौभाग्य की बात है. हम कुछ कमरों की ही बात कर रहे हैं. उस पर सीएम स्पष्ट जवाब दे दें.

यादव ने कहा कि खुर्सीपार के स्वामी आत्मानंद स्कूल में कॉमर्स की क्लास नहीं लगती, बच्चों को दूर जाना पड़ता है. सीएम ने जवाब दिया कि सेक्टर 9 स्कूल के बार में जांच की बात कह चुके हैं. पिछले साल 700 करोड़ का प्रावधान है इस साल 770 करोड़ कर रहे हैं तो आत्मानंद स्कूल और अच्छे से चलेंगे.

महंत ने पूछा कि पूर्ववर्ती सरकार ने लगभग 600 स्कूल आत्मानंद स्कूलों के नाम से खोला था क्या इन सभी स्कूलों को पीएमश्री स्कूल के अंतर्गत लाया जाएगा. क्या इसके रखरखाव के लिए पीएम श्री स्कूल से राशि मिलेगी.

सीएम साय ने कहा कि प्रदेश में आत्मानंद के 751 स्कूल चल रहे है, आपने कम बताया है. जिनमें से 341 स्कूल पीएमश्री के अंतर्गत आते हैं. कुछ आत्मानंद के स्कूल भी शामिल है. जैसे जैसे भारत सरकार से लक्ष्य मिलेगा और भी शामिल करते रहेंगे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Mar 2025 By दैनिक जागरण

770 करोड़ के खर्च से आत्मानंद स्कूलों का और अच्छे से होगा संचालन: सीएम विष्णुदेव साय

Raipur, CG

विधायक देवेंद्र यादव ने प्रश्नकाल में आत्मानंद स्कूलों पर प्रश्न किया. उन्होंने पूछा कि 8 अप्रैल 2023 को भिलाई के सेक्टर 9 स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बनाने की घोषणा की गई थी. जिसका नाम अब बदलकर पीएम श्री रखा गया है. वो स्कूल आने वाले समय में शुरू करेंगे क्या.

सीएम विष्णुदेव साय ने इसका जवाब दिया. उन्होंने कहा कि आत्मानंद स्कूल का नाम कहीं भी बदला नहीं गया है बल्कि उसमें पीएमश्री जोड़ा गया है. पीएम श्री भारत सरकार की योजना है, आप को खुश होना चाहिए कि पीएमश्री स्कूल में आत्मानंद स्कूल शामिल हो रहा है तो इसमें भारत सरकार से भी सहयोग मिलेगा और स्कूल के संचालन में अच्छी व्यवस्था होगी.

विधायक देवेंद्र यादव ने अपना प्रश्न फिर दोहराया. उन्होंने पूछा- साल 2023 में जिस स्कूल की घोषणा हुई थी उसे आगामी समय में घोषणा की पूर्ति सरकार करेगी क्या. इस पर सीएम साय ने जवाब दिया कि इसकी जांच करा ली जाएगी.

देवेंद्र यादव ने कहा कि खुर्सीपार स्कूल और छावनी स्कूल की डीटेल दी गई है. छावनी स्कूल में 1175 बच्चे पढ़ते हैं. इंग्लिश मीडियम और हिंदी मीडियम एक ही स्कूल में लगते हैं. शिफ्टवाइस स्कूल लगते हैं. वहां कमरों की कमी है. खुर्सीपार के स्कूल में लगभग 1500 बच्चे पढ़ते हैं. प्रायमरी विंग में 20 टीचर की पोस्ट स्वीकृत है जिसमें 7 टीचर के पोस्ट खाली है. मिडिल में 2 पोस्ट खाली है. सीएम से आग्रह है कि क्या आगामी समय में ये पोस्ट भरे जाएंगे.

सीएम साय ने जवाब दिया, आत्मानंद स्कूल कांग्रेस शासनकाल का है. इन्होंने इसके लिए कोई नई व्यवस्था नहीं की, कोई नया भवन नया सेटअप नहीं दिया. पुराने पुराने स्कूल, रायगढ़ का नटवर हाई स्कूल को आत्मानंद स्कूल बनाया. हम इन स्कूलों को अच्छा कर रहे हैं. पहले जो शिक्षक थे वे प्रतिनियुक्ति और संविदा से भरे जाते थे. संविदा वाले 500 शिक्षक छोड़कर चले गए लेकिन अब हम बजट से उनके वेतन की व्यवस्था कर रहे हैं. पहले कुछ विभाग से, सीएसआर से, डीएमएफ से वेतन की व्यवस्था की जाती थी लेकिन अब बजट में प्रावधान कर रहे हैं इससे आत्मानंद स्कूल और अच्छे से चलेंगे.

यादव ने कहा कि भिलाई में 3 स्कूलों में 2020-21, 2022-23 में 6 करोड़ 33 लाख 61 हजार 522 रुपये खर्च किए गए. अगर पूर्ववर्ती सरकार ने आत्मानंद स्कूल में खर्च नहीं किया तो आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं. अब ये स्कूल पीएमश्री स्कूल के अंतर्गत आ रहे हैं तो ये सौभाग्य की बात है. हम कुछ कमरों की ही बात कर रहे हैं. उस पर सीएम स्पष्ट जवाब दे दें.

यादव ने कहा कि खुर्सीपार के स्वामी आत्मानंद स्कूल में कॉमर्स की क्लास नहीं लगती, बच्चों को दूर जाना पड़ता है. सीएम ने जवाब दिया कि सेक्टर 9 स्कूल के बार में जांच की बात कह चुके हैं. पिछले साल 700 करोड़ का प्रावधान है इस साल 770 करोड़ कर रहे हैं तो आत्मानंद स्कूल और अच्छे से चलेंगे.

महंत ने पूछा कि पूर्ववर्ती सरकार ने लगभग 600 स्कूल आत्मानंद स्कूलों के नाम से खोला था क्या इन सभी स्कूलों को पीएमश्री स्कूल के अंतर्गत लाया जाएगा. क्या इसके रखरखाव के लिए पीएम श्री स्कूल से राशि मिलेगी.

सीएम साय ने कहा कि प्रदेश में आत्मानंद के 751 स्कूल चल रहे है, आपने कम बताया है. जिनमें से 341 स्कूल पीएमश्री के अंतर्गत आते हैं. कुछ आत्मानंद के स्कूल भी शामिल है. जैसे जैसे भारत सरकार से लक्ष्य मिलेगा और भी शामिल करते रहेंगे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/attestation-schools-will-be-done-well-at-the-cost-of/article-14877

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.