- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- ऑटो ड्राइवर ने महिला से की अश्लील मांग, विरोध पर हत्या: रेप की कोशिश नाकाम होने पर गला घोंटकर फेंका
ऑटो ड्राइवर ने महिला से की अश्लील मांग, विरोध पर हत्या: रेप की कोशिश नाकाम होने पर गला घोंटकर फेंका शव
Surajpur, CG
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। एक ऑटो चालक ने शराब के नशे में महिला से किस (चुंबन) की मांग की, जब महिला ने विरोध किया तो उसने रेप की कोशिश की।
विरोध बढ़ने पर आरोपी ने महिला की बेरहमी से मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी।
महिला की लाश अगले दिन स्कूल के पास एक गड्ढे में पड़ी मिली। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र की है।
सब्जी बेचने जाती थी महिला, रात को घर लौटते समय हुआ हमला
मृतका की पहचान सुरमिला राजवाड़े (37 वर्ष), निवासी ग्राम सोनवाही, के रूप में हुई है। वह रोज अंबिकापुर बाजार में सब्जी बेचने जाती थी और रात को घर लौटती थी।
25 अक्टूबर की रात जब सुरमिला घर नहीं लौटी, तो पति हुकुम साय राजवाड़े देर रात तक उसका इंतजार करता रहा। सुबह गांव के बच्चों ने स्कूल के पास गड्ढे में शव पड़ा देखा, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस जांच में खुला हत्याकांड का राज
लटोरी चौकी प्रभारी अरुण गुप्ता के नेतृत्व में जांच शुरू की गई। आसपास के सीसीटीवी और ऑटो चालकों से पूछताछ में पता चला कि सुरमिला आखिरी बार एक ऑटो में बैठी थी।
संदिग्धों की पहचान और बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी राहुल कुशवाहा (30) को गिरफ्तार किया। वह मूल रूप से सरगुजा जिले के रजबांध सलका गांव का निवासी है और फिलहाल जयनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में रह रहा था।
कबूली जुर्म: नशे में किया वारदात
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब के नशे में था और रात करीब 10:30 बजे अंबिकापुर से लौटते वक्त महिला को ऑटो में बैठाया।
रास्ते में सोनवाही चौक के पास उसने महिला से किस मांगने की अभद्र हरकत की। महिला ने मना किया तो आरोपी ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर महिला ने धमकी दी कि वह उसकी करतूत लोगों को बताएगी, जिसके बाद उसने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और शव गड्ढे में फेंककर फरार हो गया।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि महिला की मौत गला दबाने से हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म की कोशिश के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए