एक्सिस बैंक फ्रॉड: 2.5 करोड़ की ठगी में पूर्व कर्मचारी और पत्नी गिरफ्तार, 43 खातों से निकाले पैसे

Rajnandgaon, CG

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में एक्सिस बैंक में कार्यरत रहे एक पूर्व कर्मचारी ने 2 करोड़ 50 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया।

 आरोपी ने बैंक ग्राहकों के नाम पर फर्जी लोन और ओवरड्राफ्ट खातों का उपयोग कर बड़ी रकम निकाली और उसे अपने परिजनों के खातों में ट्रांसफर कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी उमेश गोरले (46) और उसकी पत्नी उषा गोरले (43) को गिरफ्तार कर लिया है।

नकली लोन और ओवरड्राफ्ट से निकाली रकम

जानकारी के मुताबिक उमेश गोरले नवंबर 2022 से अप्रैल 2025 के बीच एक्सिस बैंक में कार्यरत था और लोन डिपार्टमेंट में पदस्थ था। इसी दौरान उसने 43 अलग-अलग ग्राहकों के नाम से फर्जी लोन व ओवरड्राफ्ट खाते खोलकर नेट बैंकिंग के जरिए पैसों की हेराफेरी की।

इन पैसों को वह पहले मणप्पुरम गोल्ड लोन अकाउंट्स में ट्रांसफर करता, जहां उसका खुद का खाता लिंक था। वहां से पैसे पत्नी उषा और मां तारादेवी गोरले के खातों में भेज दिए जाते थे।

26 जुलाई को दर्ज हुई थी शिकायत

एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक रिंकू कुमार ने 26 जुलाई को डोंगरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि कई खातों की ऑडिटिंग में अनियमितताएं पाई गईं। तकनीकी जांच में सामने आया कि फर्जी ट्रांजैक्शन बैंकिंग सिस्टम से छेड़छाड़ कर की गई थी।

फ्रॉड की रकम से खरीदी लग्जरी कार

पुलिस जांच में पता चला कि ठगी की रकम से आरोपी दंपति ने कार, मोबाइल फोन और लैपटॉप भी खरीदे। सभी सामग्री जब्त कर ली गई है। इसके अलावा बैंक से संबंधित दस्तावेज, पासबुक, एटीएम कार्ड और स्टांप पेपर भी बरामद किए गए हैं।

मां के खाते से भी हुआ ट्रांजैक्शन

चौंकाने वाली बात यह है कि उमेश की मां तारादेवी गोरले के खाते से भी इस फ्रॉड में लेन-देन हुआ है। खाता उमेश के मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से लिंक था। पुलिस अब मां की भूमिका की भी जांच कर रही है।

धोखाधड़ी की गंभीर धाराएं लगीं

पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 316(5) और 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Aug 2025 By दैनिक जागरण

एक्सिस बैंक फ्रॉड: 2.5 करोड़ की ठगी में पूर्व कर्मचारी और पत्नी गिरफ्तार, 43 खातों से निकाले पैसे

Rajnandgaon, CG

 आरोपी ने बैंक ग्राहकों के नाम पर फर्जी लोन और ओवरड्राफ्ट खातों का उपयोग कर बड़ी रकम निकाली और उसे अपने परिजनों के खातों में ट्रांसफर कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी उमेश गोरले (46) और उसकी पत्नी उषा गोरले (43) को गिरफ्तार कर लिया है।

नकली लोन और ओवरड्राफ्ट से निकाली रकम

जानकारी के मुताबिक उमेश गोरले नवंबर 2022 से अप्रैल 2025 के बीच एक्सिस बैंक में कार्यरत था और लोन डिपार्टमेंट में पदस्थ था। इसी दौरान उसने 43 अलग-अलग ग्राहकों के नाम से फर्जी लोन व ओवरड्राफ्ट खाते खोलकर नेट बैंकिंग के जरिए पैसों की हेराफेरी की।

इन पैसों को वह पहले मणप्पुरम गोल्ड लोन अकाउंट्स में ट्रांसफर करता, जहां उसका खुद का खाता लिंक था। वहां से पैसे पत्नी उषा और मां तारादेवी गोरले के खातों में भेज दिए जाते थे।

26 जुलाई को दर्ज हुई थी शिकायत

एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक रिंकू कुमार ने 26 जुलाई को डोंगरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि कई खातों की ऑडिटिंग में अनियमितताएं पाई गईं। तकनीकी जांच में सामने आया कि फर्जी ट्रांजैक्शन बैंकिंग सिस्टम से छेड़छाड़ कर की गई थी।

फ्रॉड की रकम से खरीदी लग्जरी कार

पुलिस जांच में पता चला कि ठगी की रकम से आरोपी दंपति ने कार, मोबाइल फोन और लैपटॉप भी खरीदे। सभी सामग्री जब्त कर ली गई है। इसके अलावा बैंक से संबंधित दस्तावेज, पासबुक, एटीएम कार्ड और स्टांप पेपर भी बरामद किए गए हैं।

मां के खाते से भी हुआ ट्रांजैक्शन

चौंकाने वाली बात यह है कि उमेश की मां तारादेवी गोरले के खाते से भी इस फ्रॉड में लेन-देन हुआ है। खाता उमेश के मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से लिंक था। पुलिस अब मां की भूमिका की भी जांच कर रही है।

धोखाधड़ी की गंभीर धाराएं लगीं

पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 316(5) और 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/axis-bank-fraud-withdraws-money-from-43-accounts-in-cheating/article-29752

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.