15 जून से आदिवासी अंचलों में विशेष अभियान: घर-घर जाकर बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ सरकार 15 जून 2025 से आदिवासी अंचलों में एक विशेष स्वास्थ्य अभियान शुरू करने जा रही है। ‘धरती आबा – जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के तहत राज्य के 85 आदिवासी बाहुल्य विकासखंडों के 6691 चिन्हांकित गांवों में यह कार्यक्रम 30 जून तक संचालित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य है – हर आदिवासी परिवार को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ना और उन्हें सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित कराना।

घर-घर जाकर होगा कार्ड पंजीयन

राज्य नोडल एजेंसी छत्तीसगढ़ की निगरानी में यह अभियान चलाया जाएगा। मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पंचायत कर्मी आदिवासी समुदाय के प्रत्येक घर तक जाकर उन लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाएंगे, जो अब तक इससे वंचित हैं। यह प्रक्रिया आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान योजना और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत होगी।

केंद्रीय योजना का राज्य स्तरीय विस्तार

यह अभियान केंद्र सरकार के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के निर्देशों पर शुरू किया जा रहा है। भारत सरकार वर्ष 2025 को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मना रही है। इसी क्रम में यह अभियान आदिवासी विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग और अन्य राज्य स्तरीय विभागों की साझा पहल है।

राज्य के सभी विभागों की सहभागिता

इस अभियान के तहत राज्य सरकार के सभी प्रमुख विभाग, विशेषकर स्वास्थ्य, पंचायत, महिला एवं बाल विकास, अपने स्तर पर योजनाओं की जानकारी और सेवाएं आदिवासियों तक पहुंचाने का काम करेंगे।

जिलों को पहले ही दी जा चुकी है जानकारी

राज्य नोडल एजेंसी ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) को इस अभियान के लिए निर्देश भेज दिए हैं। वहीं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, भारत सरकार इस अभियान की निगरानी भी कर रहा है। अभियान की कार्ययोजना केंद्र से मिले दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार की गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jun 2025 By दैनिक जागरण

15 जून से आदिवासी अंचलों में विशेष अभियान: घर-घर जाकर बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड

Raipur, CG

घर-घर जाकर होगा कार्ड पंजीयन

राज्य नोडल एजेंसी छत्तीसगढ़ की निगरानी में यह अभियान चलाया जाएगा। मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पंचायत कर्मी आदिवासी समुदाय के प्रत्येक घर तक जाकर उन लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाएंगे, जो अब तक इससे वंचित हैं। यह प्रक्रिया आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान योजना और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत होगी।

केंद्रीय योजना का राज्य स्तरीय विस्तार

यह अभियान केंद्र सरकार के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के निर्देशों पर शुरू किया जा रहा है। भारत सरकार वर्ष 2025 को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मना रही है। इसी क्रम में यह अभियान आदिवासी विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग और अन्य राज्य स्तरीय विभागों की साझा पहल है।

राज्य के सभी विभागों की सहभागिता

इस अभियान के तहत राज्य सरकार के सभी प्रमुख विभाग, विशेषकर स्वास्थ्य, पंचायत, महिला एवं बाल विकास, अपने स्तर पर योजनाओं की जानकारी और सेवाएं आदिवासियों तक पहुंचाने का काम करेंगे।

जिलों को पहले ही दी जा चुकी है जानकारी

राज्य नोडल एजेंसी ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) को इस अभियान के लिए निर्देश भेज दिए हैं। वहीं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, भारत सरकार इस अभियान की निगरानी भी कर रहा है। अभियान की कार्ययोजना केंद्र से मिले दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार की गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/ayushman-cards-will-be-made-from-house-to-house-in/article-24211

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.