दुर्ग भिलाई में निकलेगी बाबा की भव्य बारात, हजारों श्रद्धालु उमड़ने की संभावना

Durg, CG

भिलाई के सुपेला मार्केट में बोल बम सेवा और कल्याण समिति ने महादेव की बारात का कार्ड वितरण किया.

छत्तीसगढ़ की ट्विनसिटी दुर्ग भिलाई में पिछले 16 सालों से महाशिवरात्रि के अवसर पर बोल बम की बारात भव्य रूप से निकाली जाती है. इस बार बाबा की बारात में श्रद्धालुओं की और भी ज्यादा भीड़ उमड़ेने की संभावना है. लोगों में महादेव की बारात को लेकर जबरदस्त उत्साह और उमंग हैं. इसलिए बोल बम सेवा और कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह और उनकी टीम डोर-टू-डोर बाबा की बारात का कार्ड बांटने पहुंच रहे हैं.

सुपेला में बांटे गए आमंत्रण पत्र : गुरुवार को बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग इलाकों में आमंत्रण कार्ड बांटना शुरू कर दिया है. इस कड़ी में आज सुपेला मार्केट में राहगीरों और सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बाबा की बारात का आमंत्रण दिया. इस दौरान उन्होंने बताया कि बाबा की बारात में इस बार छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे.

पूरे प्रदेश में 31 हजार कार्ड वितरित किए जाएंगे और आयोजन को भव्य बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य पूरी मेहनत से जुटे हुए हैं. यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को भी उजागर करेगा : दया सिंह, अध्यक्ष, बोल बम सेवा और कल्याण समिति

कई राज्यों के कलाकार देंगे प्रस्तुति : दया सिंह ने कहा 23 फरवरी को संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम जोन-2 दुर्गा मंदिर मैदान में आयोजित होगा. शाम 7 बजे से शहनाज अख्तर अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगी. इसके बाद आंध्रप्रदेश से श्रीकाकुलम नवदुर्गा अधोरत लोकनृत्य के कलाकारों द्वारा प्रस्तुती होगी. इसके बाद श्री महादेव आर्ट ग्रुप हरियाणा, अघोर शमशान महाकाल विशेष प्रस्तुती देंगे. केरल से हनुमान भगवान का विशाल रुप, 2 लोगों द्वारा हंश पक्षी नृत्य डांस, जबलपुर से ग्यारह विशाल झांकीयां, भोले बाबा के दुल्हे के रुप में दर्शन, समुन्द्र मंथन करते हुए देव दानव, शिव भगवान, बूढ़ा नृत्य दल प्रस्तुति देंगे.

प्रदेश के कई जिलों में आएगी झांकियां : छत्तीसगढ़ प्रदेश के कई जिलों से 21 झांकियां शामिल होंगे, जिसमें 4000 से ज्यादा लोग राम रावण, विभीषण, भुत, पिशाच, राक्षस गण बनकर "बाबा की बारात" में नाचते गाते मनमोहक झांकी पेश करेंगे. भजन सम्राट दूकालु यादव की संगीतमय प्रस्तुती देंगे. बस्तर का कोया नृत्य की 40 लोगों के टीम की भी प्रस्तुति, प्रकाश वैष्णव आर्ट राजनांदगांव व चिखली से भोलेनाथ के विषपान करते हुए मनमोहक झांकी, कृष्ण नरकासुर वध झांकी, पताल लोक में नाग लोक का मनमोहक दृश्य, नरसिंग अवतार की विशाल झांकियां, राम दरबार, कृष्णलीला, गणेश जी द्वारा शुभ लाभ का जन्मदिवस मनाते हुए झांकी, बस्तर की भव्य मनमोहक झांकी प्रस्तुत की जाएगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Feb 2025 By दैनिक जागरण

दुर्ग भिलाई में निकलेगी बाबा की भव्य बारात, हजारों श्रद्धालु उमड़ने की संभावना

Durg, CG

छत्तीसगढ़ की ट्विनसिटी दुर्ग भिलाई में पिछले 16 सालों से महाशिवरात्रि के अवसर पर बोल बम की बारात भव्य रूप से निकाली जाती है. इस बार बाबा की बारात में श्रद्धालुओं की और भी ज्यादा भीड़ उमड़ेने की संभावना है. लोगों में महादेव की बारात को लेकर जबरदस्त उत्साह और उमंग हैं. इसलिए बोल बम सेवा और कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह और उनकी टीम डोर-टू-डोर बाबा की बारात का कार्ड बांटने पहुंच रहे हैं.

सुपेला में बांटे गए आमंत्रण पत्र : गुरुवार को बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग इलाकों में आमंत्रण कार्ड बांटना शुरू कर दिया है. इस कड़ी में आज सुपेला मार्केट में राहगीरों और सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बाबा की बारात का आमंत्रण दिया. इस दौरान उन्होंने बताया कि बाबा की बारात में इस बार छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे.

पूरे प्रदेश में 31 हजार कार्ड वितरित किए जाएंगे और आयोजन को भव्य बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य पूरी मेहनत से जुटे हुए हैं. यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को भी उजागर करेगा : दया सिंह, अध्यक्ष, बोल बम सेवा और कल्याण समिति

कई राज्यों के कलाकार देंगे प्रस्तुति : दया सिंह ने कहा 23 फरवरी को संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम जोन-2 दुर्गा मंदिर मैदान में आयोजित होगा. शाम 7 बजे से शहनाज अख्तर अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगी. इसके बाद आंध्रप्रदेश से श्रीकाकुलम नवदुर्गा अधोरत लोकनृत्य के कलाकारों द्वारा प्रस्तुती होगी. इसके बाद श्री महादेव आर्ट ग्रुप हरियाणा, अघोर शमशान महाकाल विशेष प्रस्तुती देंगे. केरल से हनुमान भगवान का विशाल रुप, 2 लोगों द्वारा हंश पक्षी नृत्य डांस, जबलपुर से ग्यारह विशाल झांकीयां, भोले बाबा के दुल्हे के रुप में दर्शन, समुन्द्र मंथन करते हुए देव दानव, शिव भगवान, बूढ़ा नृत्य दल प्रस्तुति देंगे.

प्रदेश के कई जिलों में आएगी झांकियां : छत्तीसगढ़ प्रदेश के कई जिलों से 21 झांकियां शामिल होंगे, जिसमें 4000 से ज्यादा लोग राम रावण, विभीषण, भुत, पिशाच, राक्षस गण बनकर "बाबा की बारात" में नाचते गाते मनमोहक झांकी पेश करेंगे. भजन सम्राट दूकालु यादव की संगीतमय प्रस्तुती देंगे. बस्तर का कोया नृत्य की 40 लोगों के टीम की भी प्रस्तुति, प्रकाश वैष्णव आर्ट राजनांदगांव व चिखली से भोलेनाथ के विषपान करते हुए मनमोहक झांकी, कृष्ण नरकासुर वध झांकी, पताल लोक में नाग लोक का मनमोहक दृश्य, नरसिंग अवतार की विशाल झांकियां, राम दरबार, कृष्णलीला, गणेश जी द्वारा शुभ लाभ का जन्मदिवस मनाते हुए झांकी, बस्तर की भव्य मनमोहक झांकी प्रस्तुत की जाएगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/babas-grand-procession-will-come-out-in-durg-bhilai-thousands/article-10199

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.