बस्तर और सरगुजा संभाग में बरसेंगे बदरा, अगले पांच दिन भी मौसम रहेगा मेहरबान

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में गर्मी से झुलसते लोगों के लिए मौसम राहत लेकर आया है। प्रदेश के कई हिस्सों में आज भी गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश की संभावना है।

खासकर बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में बदरा जमकर बरस सकते हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले पांच दिनों तक यही हालात बने रह सकते हैं।

6 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, राजनांदगांव और कबीरधाम जिलों में अगले तीन घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना है।

 तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।

  • सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रायपुर में 38.6°C रिकॉर्ड किया गया।

  • वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 18.8°C दर्ज हुआ।

अगले 24 घंटों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, हालांकि अगले 4 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं आएगा।

 मौसम में बदलाव का कारण: सक्रिय विक्षोभ और द्रोणिकाएं

मौसम वैज्ञानिक एस.पी. चंद्रा के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसकी ऊंचाई 4.5 से 9.6 किमी तक फैली है।
इसके साथ-साथ दो द्रोणिकाएं भी प्रभावी हैं:

  • एक पूर्व-पश्चिम दिशा में राजस्थान से लेकर झारखंड होते हुए उत्तर बांग्लादेश तक फैली है।

  • दूसरी उत्तर-दक्षिण दिशा में तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी तक विस्तारित है।
    इन्हीं कारणों से प्रदेश में आंधी, तूफान और बारिश की स्थिति बनी हुई है।

 रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगेदोपहर बाद गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 39°C, जबकि न्यूनतम तापमान 25°C के आस-पास रहेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 May 2025 By दैनिक जागरण

बस्तर और सरगुजा संभाग में बरसेंगे बदरा, अगले पांच दिन भी मौसम रहेगा मेहरबान

Raipur, CG

खासकर बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में बदरा जमकर बरस सकते हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले पांच दिनों तक यही हालात बने रह सकते हैं।

6 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, राजनांदगांव और कबीरधाम जिलों में अगले तीन घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना है।

 तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।

  • सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रायपुर में 38.6°C रिकॉर्ड किया गया।

  • वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 18.8°C दर्ज हुआ।

अगले 24 घंटों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, हालांकि अगले 4 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं आएगा।

 मौसम में बदलाव का कारण: सक्रिय विक्षोभ और द्रोणिकाएं

मौसम वैज्ञानिक एस.पी. चंद्रा के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसकी ऊंचाई 4.5 से 9.6 किमी तक फैली है।
इसके साथ-साथ दो द्रोणिकाएं भी प्रभावी हैं:

  • एक पूर्व-पश्चिम दिशा में राजस्थान से लेकर झारखंड होते हुए उत्तर बांग्लादेश तक फैली है।

  • दूसरी उत्तर-दक्षिण दिशा में तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी तक विस्तारित है।
    इन्हीं कारणों से प्रदेश में आंधी, तूफान और बारिश की स्थिति बनी हुई है।

 रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगेदोपहर बाद गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 39°C, जबकि न्यूनतम तापमान 25°C के आस-पास रहेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/badra-will-rain-in-bastar-and-surguja-divisions-the-weather/article-19920

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.