रायपुर में विश्व विधिक मापविज्ञान दिवस पर जोरदार आयोजन, मंत्री बघेल बोले – मापन की शुद्धता से बढ़ता है उपभोक्ता विश्वास

Raipur, CG

विश्व विधिक मापविज्ञान दिवस के अवसर पर रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विधिक माप विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ व्यवसायियों, उपभोक्ताओं और अन्य हितधारकों ने भाग लिया।

इस वर्ष दिवस की थीम "हर समय, सभी के लिए सटीक माप" रखी गई, जिसका उद्देश्य मापन की पारदर्शिता और वैज्ञानिक शुद्धता के ज़रिए सामाजिक और पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने पर बल देना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि उचित मापन प्रणाली ही उपभोक्ता संरक्षण की रीढ़ है। विधिक माप विभाग इस दिशा में जो निगरानी और नवाचार कर रहा है, वह अत्यंत सराहनीय है।”

उत्कृष्ट कार्य के लिए निरीक्षकों को किया गया सम्मानित

मंत्री बघेल ने इस मौके पर वित्तीय वर्ष 2024-25 में विधिक माप विभाग के निरीक्षकों द्वारा किए गए असाधारण प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित भी किया। इन अधिकारियों ने राज्यभर में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करते हुए अधिकतम राजस्व संग्रह में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

प्रदर्शनी और जागरूकता सत्र का भी आयोजन

इस अवसर पर विधिक माप यंत्रों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें विभिन्न प्रकार के मापन उपकरणों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के लिए विशेष जागरूकता सत्र और फीडबैक सेशन भी आयोजित किया गया।

विधिक माप विज्ञान नियंत्रक देवेन्द्र सिंह भारद्वाज ने बताया कि विभाग नियमित रूप से दुकानों, पेट्रोल पंपों और पैकेज्ड वस्तुओं की जांच कर उपभोक्ताओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने विभाग की आगामी योजनाओं, विशेषकर डिजिटल मापन प्रणाली को लेकर भी जानकारी साझा की।

मापन प्रणाली में डिजिटल बदलाव की ओर बढ़ते कदम

कार्यक्रम में यह भी स्पष्ट किया गया कि राज्य सरकार और विभाग अब मापन व्यवस्था को अधिक तकनीकी और पारदर्शी बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इससे केवल उपभोक्ता अधिकार और विश्वास मजबूत होंगे, बल्कि राजस्व संग्रह और मानकीकरण की प्रक्रिया भी सशक्त होगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 May 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर में विश्व विधिक मापविज्ञान दिवस पर जोरदार आयोजन, मंत्री बघेल बोले – मापन की शुद्धता से बढ़ता है उपभोक्ता विश्वास

Raipur, CG

इस वर्ष दिवस की थीम "हर समय, सभी के लिए सटीक माप" रखी गई, जिसका उद्देश्य मापन की पारदर्शिता और वैज्ञानिक शुद्धता के ज़रिए सामाजिक और पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने पर बल देना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि उचित मापन प्रणाली ही उपभोक्ता संरक्षण की रीढ़ है। विधिक माप विभाग इस दिशा में जो निगरानी और नवाचार कर रहा है, वह अत्यंत सराहनीय है।”

उत्कृष्ट कार्य के लिए निरीक्षकों को किया गया सम्मानित

मंत्री बघेल ने इस मौके पर वित्तीय वर्ष 2024-25 में विधिक माप विभाग के निरीक्षकों द्वारा किए गए असाधारण प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित भी किया। इन अधिकारियों ने राज्यभर में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करते हुए अधिकतम राजस्व संग्रह में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

प्रदर्शनी और जागरूकता सत्र का भी आयोजन

इस अवसर पर विधिक माप यंत्रों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें विभिन्न प्रकार के मापन उपकरणों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के लिए विशेष जागरूकता सत्र और फीडबैक सेशन भी आयोजित किया गया।

विधिक माप विज्ञान नियंत्रक देवेन्द्र सिंह भारद्वाज ने बताया कि विभाग नियमित रूप से दुकानों, पेट्रोल पंपों और पैकेज्ड वस्तुओं की जांच कर उपभोक्ताओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने विभाग की आगामी योजनाओं, विशेषकर डिजिटल मापन प्रणाली को लेकर भी जानकारी साझा की।

मापन प्रणाली में डिजिटल बदलाव की ओर बढ़ते कदम

कार्यक्रम में यह भी स्पष्ट किया गया कि राज्य सरकार और विभाग अब मापन व्यवस्था को अधिक तकनीकी और पारदर्शी बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इससे केवल उपभोक्ता अधिकार और विश्वास मजबूत होंगे, बल्कि राजस्व संग्रह और मानकीकरण की प्रक्रिया भी सशक्त होगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/baghel-a-strong-organizing-on-world-legal-measurement-day-in/article-21613

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.