दिल्ली-छत्तीसगढ़ के बीच तेज़ सियासी रफ्तार: साय की वापसी, बघेल की बैठक, पदयात्रा की हुंकार

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक परिदृश्य में आज का दिन खासा हलचल भरा रहने वाला है।

एक ओर जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरा समाप्त कर रायपुर लौटने वाले हैं, वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक में शामिल होंगे। इसके अलावा कांग्रेस द्वारा आदिवासी बहुल बस्तर अंचल में ‘न्याय पदयात्रा’ की शुरुआत भी आज से हो रही है।

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम लौटेंगे रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम 6:40 बजे दिल्ली दौरे के बाद रायपुर पहुंचेंगे। वे वहां नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में हिस्सा लिया और बस्तर की संस्कृति, जनसहभागिता और विकास को लेकर छत्तीसगढ़ मॉडल को प्रस्तुत किया।

 भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर

पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल आज एक दिवसीय दिल्ली दौरे पर रहेंगे। दिल्ली में कांग्रेस के ओबीसी विभाग की बैठक में वे शामिल होंगे, जिसमें जातिगत जनगणना पर केंद्रित संवाद होगा। बैठक में राहुल गांधी के जातिगत जनगणना के समर्थन का स्वागत किया जाएगा। बैठक में छत्तीसगढ़ के विधायक राम कुमार यादव, कुंवर सिंह निषाद, संदीप साहू, संगीता सिन्हा समेत कई नेता भी उपस्थित रहेंगे।

 आज से ‘न्याय पदयात्रा’ की शुरुआत

प्रदेश कांग्रेस की चार दिवसीय न्याय पदयात्रा आज दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल से आरंभ हो रही है, जो 29 मई को दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट का घेराव कर समाप्त होगी। इस यात्रा का उद्देश्य जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर जनजागरूकता फैलाना है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे। यात्रा के दौरान लगभग 40 किलोमीटर की पैदल यात्रा की जाएगी, जिसमें बस्तर संभाग के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस पदयात्रा को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

 रायपुर के आज के प्रमुख कार्यक्रम

किड्स समर कैंप
तेरापंथ युवक परिषद रायपुर द्वारा बच्चों में आध्यात्मिक मूल्यों और सदाचार की भावना विकसित करने के उद्देश्य से किड्स समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे तेरापंथ अमोलक भवन, सदर बाजार में शुरू होगा।

भंडारा आयोजन
ब्रहम राष्ट्र एकम संस्था द्वारा सोमवती अमावस्या के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन महामाया मंदिर सत्संग भवन के सामने, लाहोटी निवास, पुरानी बस्ती में शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 May 2025 By दैनिक जागरण

दिल्ली-छत्तीसगढ़ के बीच तेज़ सियासी रफ्तार: साय की वापसी, बघेल की बैठक, पदयात्रा की हुंकार

Raipur, CG

एक ओर जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरा समाप्त कर रायपुर लौटने वाले हैं, वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक में शामिल होंगे। इसके अलावा कांग्रेस द्वारा आदिवासी बहुल बस्तर अंचल में ‘न्याय पदयात्रा’ की शुरुआत भी आज से हो रही है।

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम लौटेंगे रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम 6:40 बजे दिल्ली दौरे के बाद रायपुर पहुंचेंगे। वे वहां नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में हिस्सा लिया और बस्तर की संस्कृति, जनसहभागिता और विकास को लेकर छत्तीसगढ़ मॉडल को प्रस्तुत किया।

 भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर

पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल आज एक दिवसीय दिल्ली दौरे पर रहेंगे। दिल्ली में कांग्रेस के ओबीसी विभाग की बैठक में वे शामिल होंगे, जिसमें जातिगत जनगणना पर केंद्रित संवाद होगा। बैठक में राहुल गांधी के जातिगत जनगणना के समर्थन का स्वागत किया जाएगा। बैठक में छत्तीसगढ़ के विधायक राम कुमार यादव, कुंवर सिंह निषाद, संदीप साहू, संगीता सिन्हा समेत कई नेता भी उपस्थित रहेंगे।

 आज से ‘न्याय पदयात्रा’ की शुरुआत

प्रदेश कांग्रेस की चार दिवसीय न्याय पदयात्रा आज दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल से आरंभ हो रही है, जो 29 मई को दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट का घेराव कर समाप्त होगी। इस यात्रा का उद्देश्य जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर जनजागरूकता फैलाना है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे। यात्रा के दौरान लगभग 40 किलोमीटर की पैदल यात्रा की जाएगी, जिसमें बस्तर संभाग के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस पदयात्रा को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

 रायपुर के आज के प्रमुख कार्यक्रम

किड्स समर कैंप
तेरापंथ युवक परिषद रायपुर द्वारा बच्चों में आध्यात्मिक मूल्यों और सदाचार की भावना विकसित करने के उद्देश्य से किड्स समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे तेरापंथ अमोलक भवन, सदर बाजार में शुरू होगा।

भंडारा आयोजन
ब्रहम राष्ट्र एकम संस्था द्वारा सोमवती अमावस्या के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन महामाया मंदिर सत्संग भवन के सामने, लाहोटी निवास, पुरानी बस्ती में शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/baghels-meeting-of-fast-political-speed-between-delhi-chhattisgarh/article-22218

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.