बालोद: स्टेशन मास्टर ने मालगाड़ी के सामने कूदकर की आत्महत्या, सिर धड़ से अलग हुआ, सहकर्मी रहे सन्न

Baloda Bazar, cg

गुदुम रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जब ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर ने चलती मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना रात करीब 11:45 बजे की है। ट्रेन रुकने तक उनका सिर धड़ से अलग हो चुका था। यह दर्दनाक दृश्य उनके सहकर्मी की आंखों के सामने घटित हुआ।

मृतक की पहचान 42 वर्षीय शंकर लाल ठाकुर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से लाटाबोड़ के मोंगरी गांव के निवासी थे। वे पिछले एक साल से गुदुम स्टेशन में नाइट शिफ्ट में कार्यरत थे।

सिग्नल देने के बाद खुद पटरी पर लेट गए

प्रत्यक्षदर्शी सहकर्मी भुवनेश्वर ने बताया कि शंकर लाल ने अंतागढ़ से दुर्ग की ओर जा रही मालगाड़ी को हरी झंडी दी और फिर उन्हें कुछ दूरी पर हटने को कहा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उन्होंने अचानक ही पटरी पर लेटकर आत्मघाती कदम उठा लिया।

कुछ दिनों से थे बेहद शांत, मानसिक तनाव की आशंका

सहकर्मियों के अनुसार शंकर लाल पिछले कुछ दिनों से काफी गुमसुम रहते थे और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं कर रहे थे। परिवार और सहयोगियों को आशंका है कि वे किसी मानसिक दबाव में थे। हालांकि अब तक आत्महत्या के पीछे का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

उनके बेटे भगवान सिंह ने बताया कि शंकर लाल ने एक साल पहले किसी जरूरत के चलते कर्ज लिया था, जिसकी किस्तें वेतन से कट रही थीं। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने आत्महत्या जैसा कठोर निर्णय क्यों लिया, यह उनके लिए भी अब तक एक रहस्य बना हुआ है।

पुलिस जांच में जुटी, मानसिक तनाव या अन्य वजह की पुष्टि बाकी

दल्लीराजहरा की सीएसपी डॉ. चित्रा वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल परिजनों और सहकर्मियों के बयान लिए जाने बाकी हैं। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे मानसिक तनाव या अन्य कोई कारण सामने नहीं आया है।

डॉ. वर्मा ने कहा, "फिलहाल सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। बिना ठोस प्रमाण के कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बालोद: स्टेशन मास्टर ने मालगाड़ी के सामने कूदकर की आत्महत्या, सिर धड़ से अलग हुआ, सहकर्मी रहे सन्न

Baloda Bazar, cg

मृतक की पहचान 42 वर्षीय शंकर लाल ठाकुर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से लाटाबोड़ के मोंगरी गांव के निवासी थे। वे पिछले एक साल से गुदुम स्टेशन में नाइट शिफ्ट में कार्यरत थे।

सिग्नल देने के बाद खुद पटरी पर लेट गए

प्रत्यक्षदर्शी सहकर्मी भुवनेश्वर ने बताया कि शंकर लाल ने अंतागढ़ से दुर्ग की ओर जा रही मालगाड़ी को हरी झंडी दी और फिर उन्हें कुछ दूरी पर हटने को कहा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उन्होंने अचानक ही पटरी पर लेटकर आत्मघाती कदम उठा लिया।

कुछ दिनों से थे बेहद शांत, मानसिक तनाव की आशंका

सहकर्मियों के अनुसार शंकर लाल पिछले कुछ दिनों से काफी गुमसुम रहते थे और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं कर रहे थे। परिवार और सहयोगियों को आशंका है कि वे किसी मानसिक दबाव में थे। हालांकि अब तक आत्महत्या के पीछे का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

उनके बेटे भगवान सिंह ने बताया कि शंकर लाल ने एक साल पहले किसी जरूरत के चलते कर्ज लिया था, जिसकी किस्तें वेतन से कट रही थीं। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने आत्महत्या जैसा कठोर निर्णय क्यों लिया, यह उनके लिए भी अब तक एक रहस्य बना हुआ है।

पुलिस जांच में जुटी, मानसिक तनाव या अन्य वजह की पुष्टि बाकी

दल्लीराजहरा की सीएसपी डॉ. चित्रा वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल परिजनों और सहकर्मियों के बयान लिए जाने बाकी हैं। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे मानसिक तनाव या अन्य कोई कारण सामने नहीं आया है।

डॉ. वर्मा ने कहा, "फिलहाल सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। बिना ठोस प्रमाण के कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/balod-station-master-jumped-in-front-of-the-goods-train/article-27969

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.