रायपुर में फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहा बांग्लादेशी परिवार गिरफ्तार

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रह रहे एक बांग्लादेशी परिवार का पर्दाफाश हुआ है। टिकरापारा थाना पुलिस ने इस परिवार को गिरफ्तार कर लिया है, जो लंबे समय से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर धर्मनगर इलाके में किराए पर रह रहा था। बताया जा रहा है कि यह परिवार अंडे का कारोबार कर जीवन यापन कर रहा था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए लोगों में मोहम्मद दिलावर खान, उसकी पत्नी परवीन बेगम और उनके बच्चे शामिल हैं। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि ये सभी बांग्लादेश के मुंशीगंज जिले के मुख्तारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और अवैध रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश कर वर्षों से रह रहे थे।

फर्जी दस्तावेज और पहचान पत्र बरामद

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से आधार कार्ड, राशन कार्ड और स्थानीय निवास प्रमाणपत्र जैसे फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। इन सभी कागजातों की सत्यता की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इन दस्तावेजों का इस्तेमाल कर वे भारत में नागरिक सुविधाओं का लाभ उठा रहे थे।

गृह मंत्रालय का सख्त रुख, STF की कार्रवाई तेज

प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा पहले ही अवैध नागरिकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की घोषणा कर चुके हैं। इसी के तहत राज्य में हर जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का गठन किया गया है। इस टीम को अवैध प्रवासियों की पहचान और कानूनी कार्रवाई का जिम्मा सौंपा गया है।

टिकरापारा पुलिस ने आरोपियों पर विदेशी नागरिक अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की पूछताछ और उनके भारत में प्रवेश के तरीकों की जांच की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर में फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहा बांग्लादेशी परिवार गिरफ्तार

Raipur, CG

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए लोगों में मोहम्मद दिलावर खान, उसकी पत्नी परवीन बेगम और उनके बच्चे शामिल हैं। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि ये सभी बांग्लादेश के मुंशीगंज जिले के मुख्तारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और अवैध रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश कर वर्षों से रह रहे थे।

फर्जी दस्तावेज और पहचान पत्र बरामद

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से आधार कार्ड, राशन कार्ड और स्थानीय निवास प्रमाणपत्र जैसे फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। इन सभी कागजातों की सत्यता की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इन दस्तावेजों का इस्तेमाल कर वे भारत में नागरिक सुविधाओं का लाभ उठा रहे थे।

गृह मंत्रालय का सख्त रुख, STF की कार्रवाई तेज

प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा पहले ही अवैध नागरिकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की घोषणा कर चुके हैं। इसी के तहत राज्य में हर जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का गठन किया गया है। इस टीम को अवैध प्रवासियों की पहचान और कानूनी कार्रवाई का जिम्मा सौंपा गया है।

टिकरापारा पुलिस ने आरोपियों पर विदेशी नागरिक अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की पूछताछ और उनके भारत में प्रवेश के तरीकों की जांच की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bangladeshi-family-arrested-on-fake-documents-in-the-capital-raipur/article-24293

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.