- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बांग्लादेशी युवक 5 हजार देकर घुसा भारत, दुर्ग में 13 महीने से कर रहा था मजदूरी; मुंबई पुलिस की सूचना...
बांग्लादेशी युवक 5 हजार देकर घुसा भारत, दुर्ग में 13 महीने से कर रहा था मजदूरी; मुंबई पुलिस की सूचना पर जीआरपी ने पकड़ा
Durg, CG
शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में सफर के दौरान गिरफ्तार, पासपोर्ट-वीजा नहीं मिला; पुलिस को शक— नेटवर्क के अन्य सदस्य भी सक्रिय
मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस के संयुक्त समन्वय से एक बांग्लादेशी नागरिक की गिरफ्तारी ने सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता को फिर सुर्खियों में ला दिया है। दुर्ग जीआरपी ने मुंबई पुलिस से मिले इनपुट पर शुक्रवार को शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस से एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसके पास कोई वैध दस्तावेज, पासपोर्ट या वीजा नहीं मिला।
गिरफ्तार युवक की पहचान अजमीन अलीम शेख (19 वर्ष), निवासी बांग्लादेश के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह दलाल को 5 हजार रुपये देकर भारत में अवैध रूप से प्रवेश किया था और पिछले 13 महीनों से दुर्ग में मजदूरी कर रहा था।
मुंबई पुलिस से मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई
दुर्ग जीआरपी थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 7 नवंबर को मुंबई पुलिस से गुप्त सूचना मिली थी कि एक वांछित बांग्लादेशी नागरिक शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा है, जहां से वह बांग्लादेश भागने की फिराक में है।
सूचना मिलते ही जीआरपी ने प्लेटफॉर्म पर टीम तैनात कर दी। जैसे ही ट्रेन दुर्ग स्टेशन पहुंची, पुलिस ने एस-1 कोच में दबिश देकर संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया।
पासपोर्ट-वीजा नहीं मिला, पहले से दर्ज है मामला
पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने दलाल की मदद से बिना किसी वैध दस्तावेज के भारत प्रवेश किया। पुलिस को उसके पास से पासपोर्ट, वीजा या कोई पहचान पत्र नहीं मिला।
मुंबई पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से बिना वीजा और पासपोर्ट के भारत में अवैध रूप से रहने का मामला दर्ज है।
सूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस की एक टीम फ्लाइट से रायपुर पहुंची और फिर सड़क मार्ग से दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचकर आरोपी को अपने साथ ले गई। सभी दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे मुम्बई ले जाया गया, जहां आगे की पूछताछ जारी है।
नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस को शक है कि युवक किसी अंतरराज्यीय मानव तस्करी या घुसपैठ नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसने किस रास्ते से भारत में प्रवेश किया और किन लोगों की मदद से वह इतने लंबे समय तक दुर्ग में रह रहा था।
जीआरपी ने कहा कि आरोपी के अन्य संभावित साथियों की पहचान और लोकेशन ट्रेस की जा रही है। खुफिया एजेंसियों को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है।
सुरक्षा एजेंसियों में सतर्कता
यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब सीमाई इलाकों से अवैध घुसपैठ और मानव तस्करी को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पहले से अलर्ट हैं। पुलिस का मानना है कि छोटे-छोटे नेटवर्क सीमाओं से मजदूरों को भारत भेजकर उन्हें कम मजदूरी पर काम कराने वाले ठिकानों तक पहुंचाते हैं।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए