जगदलपुर में बैंककर्मी की बड़ी धोखाधड़ी: 31 ग्राहकों से 27 लाख की ठगी, फर्जी रसीद देकर लोन किस्तें हड़पी

Jagdalpur, CG

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में एक निजी बैंक कर्मचारी ने 31 लोनधारकों से करीब 27 लाख 43 हजार रुपए की ठगी कर ली। आरोपी ने ग्राहकों से किश्त की रकम लेकर नकली रसीद दी और बैंक खाते में पैसे जमा ही नहीं किए।

 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। ठगी का पर्दाफाश तब हुआ जब एक ग्राहक, भीमधर मौर्य, ट्रैक्टर लोन की एनओसी लेने बैंक पहुंचा और मैनेजर ने बताया कि उसके लोन की राशि अब तक बकाया है। जबकि मौर्य ने पहले ही किश्तों की रकम आरोपी को देकर रसीदें ले ली थीं।

किस्तें दी, रसीद मिली...लेकिन बैंक तक पैसा नहीं पहुंचा
2023 में इंडसइंड बैंक की जगदलपुर शाखा से भीमधर मौर्य ने 10.30 लाख रुपये का ट्रैक्टर लोन लिया था। उसने आड़ावाल स्थित शोरूम से ट्रैक्टर खरीदा और समय-समय पर किश्तें भरता रहा। उसने अगस्त 2024 में तीन किश्तों में करीब 5.75 लाख रुपये आरोपी अमन कुमार साव को दिए। बदले में कंप्यूटर से प्रिंट की गई रसीद भी मिली।

एनओसी लेने गया, तब टूटा भरोसा
जब 28 जुलाई 2025 को मौर्य लोन क्लोज करने और एनओसी लेने बैंक पहुंचा, तो उसे बताया गया कि लोन की राशि अब भी बाकी है। जब उसने भुगतान की रसीदें दिखाईं, तो बैंक अधिकारियों ने उन्हें फर्जी बताया। इसके बाद मौर्य ने थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दी।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म
पुलिस जांच में सामने आया कि अमन कुमार साव ने सिर्फ मौर्य ही नहीं बल्कि 31 ग्राहकों से कुल 27.43 लाख रुपए ठग लिए थे। आरोपी ग्राहकों का भरोसा जीतकर पैसे खुद रखता और फर्जी रसीद दे देता था। पुलिस ने धारा 420, 409 और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Aug 2025 By दैनिक जागरण

जगदलपुर में बैंककर्मी की बड़ी धोखाधड़ी: 31 ग्राहकों से 27 लाख की ठगी, फर्जी रसीद देकर लोन किस्तें हड़पी

Jagdalpur, CG

 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। ठगी का पर्दाफाश तब हुआ जब एक ग्राहक, भीमधर मौर्य, ट्रैक्टर लोन की एनओसी लेने बैंक पहुंचा और मैनेजर ने बताया कि उसके लोन की राशि अब तक बकाया है। जबकि मौर्य ने पहले ही किश्तों की रकम आरोपी को देकर रसीदें ले ली थीं।

किस्तें दी, रसीद मिली...लेकिन बैंक तक पैसा नहीं पहुंचा
2023 में इंडसइंड बैंक की जगदलपुर शाखा से भीमधर मौर्य ने 10.30 लाख रुपये का ट्रैक्टर लोन लिया था। उसने आड़ावाल स्थित शोरूम से ट्रैक्टर खरीदा और समय-समय पर किश्तें भरता रहा। उसने अगस्त 2024 में तीन किश्तों में करीब 5.75 लाख रुपये आरोपी अमन कुमार साव को दिए। बदले में कंप्यूटर से प्रिंट की गई रसीद भी मिली।

एनओसी लेने गया, तब टूटा भरोसा
जब 28 जुलाई 2025 को मौर्य लोन क्लोज करने और एनओसी लेने बैंक पहुंचा, तो उसे बताया गया कि लोन की राशि अब भी बाकी है। जब उसने भुगतान की रसीदें दिखाईं, तो बैंक अधिकारियों ने उन्हें फर्जी बताया। इसके बाद मौर्य ने थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दी।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म
पुलिस जांच में सामने आया कि अमन कुमार साव ने सिर्फ मौर्य ही नहीं बल्कि 31 ग्राहकों से कुल 27.43 लाख रुपए ठग लिए थे। आरोपी ग्राहकों का भरोसा जीतकर पैसे खुद रखता और फर्जी रसीद दे देता था। पुलिस ने धारा 420, 409 और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bankers-big-fraud-in-jagdalpur-grabbed-loan-installments-by-giving/article-29515

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.