- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- अंबिकापुर में बर्बर वारदात: बकरियां चुराने आए चोरों ने दंपती को कुल्हाड़ी से काट डाला, रात रुकने के
अंबिकापुर में बर्बर वारदात: बकरियां चुराने आए चोरों ने दंपती को कुल्हाड़ी से काट डाला, रात रुकने के बहाने मांगा था आसरा
Surguja, CG
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
ग्राम कुम्हरता में बकरियां चोरी करने पहुंचे दो युवकों ने एक निर्दोष दंपती की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वारदात 22 अक्टूबर की रात की है। चोरों ने पहले घर में रुकने का बहाना बनाया और फिर पति-पत्नी को नींद में ही मौत के घाट उतार दिया।
मृतकों की पहचान रीमा राम लकड़ा (52) और उनकी पत्नी उर्मिला लकड़ा (50) के रूप में हुई है। दोनों की कोई संतान नहीं थी और वे गांव में अकेले रहते थे। रीमा राम किसान थे और पहले गांव के चौकीदार भी रह चुके थे।
रात रुकने का बहाना बनाकर की हत्या
जानकारी के अनुसार, देर रात करीमन मझवार (42) और उसका भतीजा जय श्याम मझवार (28) गांव पहुंचे और दंपती से कहा कि वे रात में ठहरना चाहते हैं। रीमा राम ने मानवता दिखाते हुए दोनों को घर में रुकने की अनुमति दे दी।
लेकिन जब दंपती सो गए, तो दोनों आरोपियों ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद दोनों आरोपी घर से 7 बकरियां लेकर फरार हो गए।
अगली सुबह ग्रामीण जब रीमा राम को काम से बुलाने पहुंचे, तो दरवाजा बंद मिला। झांककर देखा तो दोनों के शव खून से लथपथ पड़े थे।
पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला
सूचना मिलते ही दरिमा थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच में खुलासा हुआ कि मृतक रीमा लकड़ा कुछ दिनों पहले एक बैगा से झाड़फूंक करा रहे थे, जो आरोपी करीमन का जानकार था।
पुलिस ने शक के आधार पर करीमन और जय श्याम मझवार को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।
दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बकरियां चुराने की योजना पहले से बना रखी थी।
हत्या के बाद उन्होंने कुछ बकरियों को मारकर खाया और कुछ का मांस बेच दिया।
पुलिस ने उनके पास से दो कुल्हाड़ियां और चोरी की बकरियों के अवशेष बरामद किए हैं। दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश
निर्दोष दंपती की हत्या से ग्राम कुम्हरता में गुस्सा और भय का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि यह मामला संपत्ति लूट और हत्या का स्पष्ट उदाहरण है, और आगे जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि क्या इस गिरोह में और लोग शामिल हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए