नक्सलियों के कोर एरिया टेकुलागुडेम में लगा टावर, नेटवर्क कनेक्टिविटी से जुड़ेगा बस्तर

Raipur, CG

सुकमा के सुदूर सीआरपीएफ बेस पर पहला मोबाइल टावर लगाया गया है.

नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के एक दूर दराज के गांव में पहला मोबाइल फोन टावर लगाया गया है. बस्तर के अधिकारियों ने रविवार को इस बात की जानकारी दी. अधिकारियों ने कहा कि होली के दिन टेकुलागुडेम गांव में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कैंप के अंदर लगाया गया यह टावर दूरदराज के इलाकों के कई गांवों को सेलुलर कनेक्टिविटी की सुविधा प्रदान करेगा.

नक्सलियों के कोर एरिया में मोबाइल टावर: टेकुलागुडेम सुकमा के उन जगहों में शामिल है जहां पिछले साल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने जनवरी के महीने में बेस कैंप स्थापित किया है. बेस कैंप बनाने का मतलब है नक्सल विरोधी अभियान में तेजी लाना, एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान क्वीक रेस्पांस करना. इन दोनों कामों के लिए इलाके में इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क का होना जरुरी है. इसी को ध्यान में रखते हुए बेस कैंप में मोबाइल नेटवर्क स्थापित किया गया है.

सीआरपीएफ के टेकुलागुडेम अग्रिम संचालन बेस के अंदर 13 मार्च को एक बीएसएनएल मोबाइल टावर लगाया गया था, जिसका संचालन इसकी 150वीं बटालियन करती है. यह इस क्षेत्र में इस तरह की पहली सुविधा है. यह गांव नक्सल हिंसा प्रभावित सुकमा जिले के अंदरूनी इलाकों में स्थित है और बस्तर क्षेत्र के एक अन्य वामपंथी उग्रवाद प्रभावित गांव बीजापुर के साथ सीमा साझा करता है - वरिष्ठ अधिकारी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सुकमा

सीआरपीएफ कैंप: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक और अधिकारी ने बताया कि मोबाइल टावर टेकुलागुडेम और आसपास के तिम्मापुरम, जोनागुडा और पुवर्ती गांवों में ग्रामीणों और सुरक्षा कर्मियों को बेहद जरूरी सेलुलर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा.

कमांडर हिड़मा का गांव है पुवर्ती: पुवर्ती पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी की पहली बटालियन के मोस्ट वांटेड माओवादी कमांडर हिडमा का गांव है. सीआरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, बीएसएनएल के अधिकारियों ने मोबाइल टावर चालू करने के लिए सुकमा जिला मुख्यालय से राज्य की राजधानी रायपुर तक लगभग 600 किलोमीटर का सफर तय किया.

फोर्स ने की गांव वालों के साथ बैठक: फोर्स के अफसर ने बताया कि होली की पूर्व संध्या पर आयोजित एक कार्यक्रम में ग्रामीणों को भी आमंत्रित किया गया. अफसरों ने बताया कि स्थानीय लोगों को सिम कार्ड देने और उसे स्टार्ट करने के लिए 13 मार्च को एक विशेष शिविर आयोजित किया गया. सीआरपीएफ ने जनवरी 2024 में जगरगुंडा पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत टेकुलागुडेम में फारवर्ड बेस की स्थापना की थी. जिस दिन बेस कैंप की स्थापना की गई थी, उसी दिन नक्सलियों ने कई दिशाओं से हमला कर दिया. भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबल के तीन जवान शहीद हो गए थे. माओवादियों के हमले में 15 जवान घायल भी हुए.

वीरता पदक: इस अभियान के लिए सीआरपीएफ के 15 कर्मियों को वीरता पदक के लिए अनुशंसित भी किया गया है, जो बल द्वारा अपने नए बख्तरबंद वाहन - व्हील्ड आर्मर्ड एम्फीबियस प्लेटफॉर्म - को अपने कमांडर सेखोलेन हाओकिप के नेतृत्व में तैनात करने के बाद समाप्त हुआ.

नक्सली वारदातों का गढ़ रहा है टेकलागुडेम: टेकुलागुडेम नक्सली हिंसा का गढ़ रहा है. अधिकारियों के अनुसार, इस फारवर्ड बेस के खुलने से दक्षिण बस्तर के सबसे अधिक हिंसा प्रभावित क्षेत्र में सीआरपीएफ और सुरक्षा के 15 और ऐसे बेस बन गए हैं. अधिकारी ने कहा कि सीआरपीएफ ने पिछले कुछ सालों में छत्तीसगढ़ में तीन दर्जन से अधिक ऐसे बेस बनाए हैं और इस साल करीब 14 और बेस खोलने की योजना है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Mar 2025 By दैनिक जागरण

नक्सलियों के कोर एरिया टेकुलागुडेम में लगा टावर, नेटवर्क कनेक्टिविटी से जुड़ेगा बस्तर

Raipur, CG

नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के एक दूर दराज के गांव में पहला मोबाइल फोन टावर लगाया गया है. बस्तर के अधिकारियों ने रविवार को इस बात की जानकारी दी. अधिकारियों ने कहा कि होली के दिन टेकुलागुडेम गांव में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कैंप के अंदर लगाया गया यह टावर दूरदराज के इलाकों के कई गांवों को सेलुलर कनेक्टिविटी की सुविधा प्रदान करेगा.

नक्सलियों के कोर एरिया में मोबाइल टावर: टेकुलागुडेम सुकमा के उन जगहों में शामिल है जहां पिछले साल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने जनवरी के महीने में बेस कैंप स्थापित किया है. बेस कैंप बनाने का मतलब है नक्सल विरोधी अभियान में तेजी लाना, एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान क्वीक रेस्पांस करना. इन दोनों कामों के लिए इलाके में इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क का होना जरुरी है. इसी को ध्यान में रखते हुए बेस कैंप में मोबाइल नेटवर्क स्थापित किया गया है.

सीआरपीएफ के टेकुलागुडेम अग्रिम संचालन बेस के अंदर 13 मार्च को एक बीएसएनएल मोबाइल टावर लगाया गया था, जिसका संचालन इसकी 150वीं बटालियन करती है. यह इस क्षेत्र में इस तरह की पहली सुविधा है. यह गांव नक्सल हिंसा प्रभावित सुकमा जिले के अंदरूनी इलाकों में स्थित है और बस्तर क्षेत्र के एक अन्य वामपंथी उग्रवाद प्रभावित गांव बीजापुर के साथ सीमा साझा करता है - वरिष्ठ अधिकारी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सुकमा

सीआरपीएफ कैंप: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक और अधिकारी ने बताया कि मोबाइल टावर टेकुलागुडेम और आसपास के तिम्मापुरम, जोनागुडा और पुवर्ती गांवों में ग्रामीणों और सुरक्षा कर्मियों को बेहद जरूरी सेलुलर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा.

कमांडर हिड़मा का गांव है पुवर्ती: पुवर्ती पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी की पहली बटालियन के मोस्ट वांटेड माओवादी कमांडर हिडमा का गांव है. सीआरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, बीएसएनएल के अधिकारियों ने मोबाइल टावर चालू करने के लिए सुकमा जिला मुख्यालय से राज्य की राजधानी रायपुर तक लगभग 600 किलोमीटर का सफर तय किया.

फोर्स ने की गांव वालों के साथ बैठक: फोर्स के अफसर ने बताया कि होली की पूर्व संध्या पर आयोजित एक कार्यक्रम में ग्रामीणों को भी आमंत्रित किया गया. अफसरों ने बताया कि स्थानीय लोगों को सिम कार्ड देने और उसे स्टार्ट करने के लिए 13 मार्च को एक विशेष शिविर आयोजित किया गया. सीआरपीएफ ने जनवरी 2024 में जगरगुंडा पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत टेकुलागुडेम में फारवर्ड बेस की स्थापना की थी. जिस दिन बेस कैंप की स्थापना की गई थी, उसी दिन नक्सलियों ने कई दिशाओं से हमला कर दिया. भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबल के तीन जवान शहीद हो गए थे. माओवादियों के हमले में 15 जवान घायल भी हुए.

वीरता पदक: इस अभियान के लिए सीआरपीएफ के 15 कर्मियों को वीरता पदक के लिए अनुशंसित भी किया गया है, जो बल द्वारा अपने नए बख्तरबंद वाहन - व्हील्ड आर्मर्ड एम्फीबियस प्लेटफॉर्म - को अपने कमांडर सेखोलेन हाओकिप के नेतृत्व में तैनात करने के बाद समाप्त हुआ.

नक्सली वारदातों का गढ़ रहा है टेकलागुडेम: टेकुलागुडेम नक्सली हिंसा का गढ़ रहा है. अधिकारियों के अनुसार, इस फारवर्ड बेस के खुलने से दक्षिण बस्तर के सबसे अधिक हिंसा प्रभावित क्षेत्र में सीआरपीएफ और सुरक्षा के 15 और ऐसे बेस बन गए हैं. अधिकारी ने कहा कि सीआरपीएफ ने पिछले कुछ सालों में छत्तीसगढ़ में तीन दर्जन से अधिक ऐसे बेस बनाए हैं और इस साल करीब 14 और बेस खोलने की योजना है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bastar-will-be-associated-with-the-tower-network-connectivity-installed/article-14180

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.