- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- सीएम साय से मिले BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, छत्तीसगढ़ में खेल विकास पर हुई चर्चा
सीएम साय से मिले BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, छत्तीसगढ़ में खेल विकास पर हुई चर्चा
Raipur, CG
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में खेलों के व्यापक विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने शुक्ला का पारंपरिक कोसा वस्त्र पहनाकर और बेल मेटल की कलाकृति भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।
खेल अधोसंरचना और प्रतिभा संवर्धन पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल अधोसंरचना के विकास और ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रतिनिधित्व का भरपूर अवसर दिलाया जाएगा।
राज्य को मिलेंगे दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच
राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में क्रिकेट को लेकर लगातार काम हो रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि राज्य को जल्द ही दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि BCCI छत्तीसगढ़ में क्रिकेट सहित अन्य खेलों के विस्तार के लिए हर संभव सहयोग करेगा।
सीसीपीएल समापन कार्यक्रम में हुए शामिल
राजीव शुक्ला छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) के समापन समारोह में भाग लेने के लिए रायपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय खिलाड़ियों को प्लेटफॉर्म मिलता है और क्रिकेट की नई प्रतिभाएं उभरकर सामने आती हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए