- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बालोद में मधुमक्खियों का कहर: मजदूरों पर झुंड ने किया हमला, 15 घायल, महिला की हालत गंभीर
बालोद में मधुमक्खियों का कहर: मजदूरों पर झुंड ने किया हमला, 15 घायल, महिला की हालत गंभीर
Baloda Bazar, cg
बुधवार को छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत काम कर रहे मजदूरों पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला बोल दिया। इस हमले में कुल 15 मजदूर घायल हो गए हैं, जिनमें एक बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।
यह घटना डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम किसनपूरी की है, जहां मजदूर नदी सफाई का कार्य कर रहे थे। कार्य के दौरान मधुमक्खियों का झुंड अचानक आ गया और मजदूरों पर हमला कर दिया। झुंड इतना उग्र था कि मजदूरों के पास भागने के अलावा और कोई रास्ता नहीं था। अफरा-तफरी के माहौल में कई मजदूरों को गंभीर रूप से डंक लगे, जिससे वे घायल हो गए।
घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमडुला लाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार एक महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जबकि अन्य मजदूरों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह इलाका पहले भी मधुमक्खियों की सक्रियता के लिए जाना जाता रहा है। लेकिन प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आज यह हादसा हुआ।
स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए