विदाई से पहले छत्तीसगढ़ में बरसेंगे बादल, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश के आसार

RAIPUR, CG

छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह विदा होने से पहले एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों में आज यानी रविवार को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। राजधानी रायपुर समेत सरगुजा और बिलासपुर संभाग में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। 10 अक्टूबर को मानसून की वापसी रेखा तेजी से आगे बढ़ते हुए मध्य भारत तक पहुंच गई थी। वर्तमान में यह रेखा वाराणसी, जबलपुर, अकोला, अहिल्यानगर और अलीबाग तक पहुंच चुकी है। इसके अगले चरण में यह छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों से लौटेगी।

 बीते 24 घंटे में कई जगह झमाझम

राज्य के कई हिस्सों में शनिवार को जोरदार बारिश दर्ज की गई। अंतागढ़ में सर्वाधिक 90 मिमी, मैनपुर में 70 मिमी, लोहंडीगुड़ा में 60 मिमी, जबकि बालोद में 50 मिमी बारिश दर्ज की गई। चारामा, भानुप्रातपपुर, दुलदुला और बिलाईगढ़ में भी 30 से 40 मिमी तक वर्षा हुई।
लगातार हो रही बारिश से दिन के तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना बना हुआ है।

 रायपुर का आज का मौसम

रविवार को रायपुर में बादल छाए रहेंगे और दिन के दौरान एक-दो बार गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी का न्यूनतम तापमान लगभग 23°C और अधिकतम 31°C रहने की संभावना है।

लौटते मानसून के बाद बढ़ेगी ठंड

विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून की विदाई के बाद प्रदेश में हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी हो जाएगी, जिससे वातावरण शुष्क होगा और नमी में कमी आएगी। इससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ने लगेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Oct 2025 By दैनिक जागरण

विदाई से पहले छत्तीसगढ़ में बरसेंगे बादल, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश के आसार

RAIPUR, CG

छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह विदा होने से पहले एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों में आज यानी रविवार को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। राजधानी रायपुर समेत सरगुजा और बिलासपुर संभाग में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। 10 अक्टूबर को मानसून की वापसी रेखा तेजी से आगे बढ़ते हुए मध्य भारत तक पहुंच गई थी। वर्तमान में यह रेखा वाराणसी, जबलपुर, अकोला, अहिल्यानगर और अलीबाग तक पहुंच चुकी है। इसके अगले चरण में यह छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों से लौटेगी।

 बीते 24 घंटे में कई जगह झमाझम

राज्य के कई हिस्सों में शनिवार को जोरदार बारिश दर्ज की गई। अंतागढ़ में सर्वाधिक 90 मिमी, मैनपुर में 70 मिमी, लोहंडीगुड़ा में 60 मिमी, जबकि बालोद में 50 मिमी बारिश दर्ज की गई। चारामा, भानुप्रातपपुर, दुलदुला और बिलाईगढ़ में भी 30 से 40 मिमी तक वर्षा हुई।
लगातार हो रही बारिश से दिन के तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना बना हुआ है।

 रायपुर का आज का मौसम

रविवार को रायपुर में बादल छाए रहेंगे और दिन के दौरान एक-दो बार गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी का न्यूनतम तापमान लगभग 23°C और अधिकतम 31°C रहने की संभावना है।

लौटते मानसून के बाद बढ़ेगी ठंड

विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून की विदाई के बाद प्रदेश में हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी हो जाएगी, जिससे वातावरण शुष्क होगा और नमी में कमी आएगी। इससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ने लगेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/before-farewell-clouds-will-rain-in-chhattisgarh-chances-of-rain/article-35402

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.