किस सीट पर किसके बीच है मुकाबला? यहां बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों के लिए बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है। सभी 10 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा होने के बाद स्थिति साफ हो गई है कि किनके बीच मुकाबला होगा। दोनों ही उम्मीदवारों ने जातिगत समीकरण पर फोकस किया है। राज्य में एक ही फेज में निकाय चुनाव होंगे।

 छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों की घोषणा होने के बाद अब साफ हो गया है कि किनके बीच मुकाबला होगा। बीजेपी और कांग्रेस की मेयर और अध्यक्ष पद की लिस्ट आने के बाद कई दावेदारों की नाराजगी भी सामने आई है। इस चुनाव में बीजेपी ने 10 में से 5 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने 10 में से 4 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

जातिगत समीकरण को साधने की कोशिश

कांग्रेस और भाजपा की तरफ से 10 सीटों पर जारी की गई लिस्ट में जातिगत समीकरण को साधने की कोशिश की गई। दोनों ही पार्टियों ने इस बार चुनाव में ओबीसी उम्मीदवारों को महत्व दिया है। वहीं, गुजराती समाज से कोई उम्मीदवार नहीं होने से समाज की नाराजगी भी सामने आई है। दोनों ही पार्टियों ने जातिगत समीकरण को साधने के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है।

किस सीट पर किनके बीच मुकाबला

क्रमांक नगर निगम क्षेत्र बीजेपी उम्मीदवार कांग्रेस उम्मीदवार
1 रायपुर मीनल चौबे दीप्ति दुबे
2 कोरबा संजू देवी राजपूत ऊषा तिवारी
3 दुर्ग अलका बाघमार प्रेमलता पोषण साहू
4 राजनांदगांव मधुसूदन यादव निखिल द्विवेदी
5 जगदलपुर संतोष पांडेय मलकीत सिंह
6 धमतरी जगदीश रामू रोहरा विजय गोलछा
7 रायगढ़ जीवर्धन चौहान जानकी काटजू
8 बिलासपुर पूजा विघानी प्रमोद नायक
9 अंबिकापुर मंजूषा भगत अजय तिर्की
10 चिरमिरी रामनरेश राय विनय जायसवाल

तारीखों का ऐलान हो चुका है

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा 20 जनवरी को की गई है। राज्य में नगरीय निकाय चुनाव एक फेज में ही आयोजित होंगे। निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को वोटिंग होगी। वहीं, रिजल्ट 15 फरवरी को आएगा। जबकि राज्य में पंचायत चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग ने यह भी साफ किया है कि सीबीएसई परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव में नहीं लगाई जाएगी।

तीन चरणों में क्यों हो रहे हैं पंचायत चुनाव

पंचायत चुनाव तीन चरणों में 17, 20 और 23 फरवरी को होंगे। पंचायत चुनाव के लिए काउंटिंग 18, 21 और 24 फरवरी को होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि सुरक्षा बलों की सीमित उपलब्धता के कारण पंचायत चुनाव एक ही फेज में नहीं हो सकते थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jan 2025 By दैनिक जागरण

किस सीट पर किसके बीच है मुकाबला? यहां बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर

Raipur, CG

 छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों की घोषणा होने के बाद अब साफ हो गया है कि किनके बीच मुकाबला होगा। बीजेपी और कांग्रेस की मेयर और अध्यक्ष पद की लिस्ट आने के बाद कई दावेदारों की नाराजगी भी सामने आई है। इस चुनाव में बीजेपी ने 10 में से 5 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने 10 में से 4 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

जातिगत समीकरण को साधने की कोशिश

कांग्रेस और भाजपा की तरफ से 10 सीटों पर जारी की गई लिस्ट में जातिगत समीकरण को साधने की कोशिश की गई। दोनों ही पार्टियों ने इस बार चुनाव में ओबीसी उम्मीदवारों को महत्व दिया है। वहीं, गुजराती समाज से कोई उम्मीदवार नहीं होने से समाज की नाराजगी भी सामने आई है। दोनों ही पार्टियों ने जातिगत समीकरण को साधने के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है।

किस सीट पर किनके बीच मुकाबला

क्रमांक नगर निगम क्षेत्र बीजेपी उम्मीदवार कांग्रेस उम्मीदवार
1 रायपुर मीनल चौबे दीप्ति दुबे
2 कोरबा संजू देवी राजपूत ऊषा तिवारी
3 दुर्ग अलका बाघमार प्रेमलता पोषण साहू
4 राजनांदगांव मधुसूदन यादव निखिल द्विवेदी
5 जगदलपुर संतोष पांडेय मलकीत सिंह
6 धमतरी जगदीश रामू रोहरा विजय गोलछा
7 रायगढ़ जीवर्धन चौहान जानकी काटजू
8 बिलासपुर पूजा विघानी प्रमोद नायक
9 अंबिकापुर मंजूषा भगत अजय तिर्की
10 चिरमिरी रामनरेश राय विनय जायसवाल

तारीखों का ऐलान हो चुका है

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा 20 जनवरी को की गई है। राज्य में नगरीय निकाय चुनाव एक फेज में ही आयोजित होंगे। निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को वोटिंग होगी। वहीं, रिजल्ट 15 फरवरी को आएगा। जबकि राज्य में पंचायत चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग ने यह भी साफ किया है कि सीबीएसई परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव में नहीं लगाई जाएगी।

तीन चरणों में क्यों हो रहे हैं पंचायत चुनाव

पंचायत चुनाव तीन चरणों में 17, 20 और 23 फरवरी को होंगे। पंचायत चुनाव के लिए काउंटिंग 18, 21 और 24 फरवरी को होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि सुरक्षा बलों की सीमित उपलब्धता के कारण पंचायत चुनाव एक ही फेज में नहीं हो सकते थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/between-which-seat-is-the-contest-of-bjp-and-congress/article-8834

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.