- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बीजापुर में माओवादियों का हथियार भंडार बरामद, पेड़ की खोल में छिपाया गया बीजीएल लॉन्चर और विस्फोटक स...
बीजापुर में माओवादियों का हथियार भंडार बरामद, पेड़ की खोल में छिपाया गया बीजीएल लॉन्चर और विस्फोटक सामग्री
Bijapur, CG
पामेड़ थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए सर्च अभियान के दौरान महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
कोबरा 208 बटालियन ने एफओबी काउरगुट्टा के जंगलों में गहन तलाशी अभियान चलाकर माओवादी द्वारा छिपाए गए हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, ग्राम कंचाल के जंगलों में माओवादियों ने गड्ढों और पेड़ की खोल में बीजीएल लांचर, मजल लोडिंग बंदूक, बीजीएल सेल, बैरल पाइप सहित अन्य विस्फोटक सामग्री छिपा रखी थी। इसके अलावा बैटरी, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और डायरेक्शनल माइंस भी मिले हैं।
सुरक्षाबलों ने पिठ्ठू बैग, बीजीएल पोच, माओवादी वर्दी, केरिपु पैटर्न की कॉम्बैट ड्रेस, बेल्ट, बेडशीट, माओवादी साहित्य, पटाखे तथा राशन सामग्री को भी अपने कब्जे में लिया है।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों का कहना है कि यह बरामदगी क्षेत्र में शांति स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इलाके की सम्पूर्ण तलाशी के बाद सभी हथियार और संदिग्ध सामग्री को सुरक्षित किया गया। अब इनकी जांच चल रही है ताकि माओवादी नेटवर्क का सटीक पता लगाया जा सके।
स्थानीय प्रशासन ने इस सफलता को माओवादी आतंकवाद से निपटने की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यवाही से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सामाजिक स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा।
......................................................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए