भिलाई पुलिस ने शुरू की संगठित भिक्षावृत्ति गिरोह की जांच, खंगाला जा रहा नाम पता और क्राइम रिकॉर्ड

Bhilai, CG

भिलाई पुलिस की नजर शहर में घूम घूम कर भीख मांगने वालों पर है. उनकी डीटेल निकाली जा रही है.

शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर सक्रिय संगठित भिक्षावृत्ति के गिरोह से जल्द ही मुक्ति मिलने की उम्मीद है. आम लोगों की मांग पर पुलिस इनकी व्यक्तिगत जानकारी और पुराने रिकॉर्ड खंगालने की तैयारी कर रही है. इससे संगठित भिक्षावृत्ति और उसकी आड़ में होने वाले अपराध पर भी लगाम लगाया जा सकेगा. सभी थाना व चौकी प्रभारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है.

भिलाई के इन चौक चौराहों पर भिक्षावृत्ति करने वालों पर नजर: भिलाई पुलिस टाउनशिप के साथ ही वैशाली नगर, उल्लास नगर, अयप्पा नगर, सुपेला चौक और नेहरू नगर चौक सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर संगठित गिरोह के रूप में भिक्षावृत्ति करने वालों की जांच कर रही है.

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से भिलाई और दुर्ग शहर के चौक चौराहों और बाजारों में काफी संख्या में भिक्षावृत्ति करने वालों की संख्या देखी जा रही है. सीएसपी ने कहा कि इस संबंध में सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में जांच का आदेश जारी किया गया है. संदिग्ध गतिविधि में पाए जाने वाले भिक्षावृत्ति करने वालों को समाज कल्याण विभाग की मदद से बने आश्रय स्थल में भेजने को कहा गया है.

भिक्षावृत्ति गैंग का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस: सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि इसके अलावा जो बाहर से आकर भिलाई में भिक्षावृत्ति कर रहे हैं उनका नाम और पता की डीटेल मांगी गई है. भिक्षावृत्ति करने वालों का पुराना रिकॉर्ड चेक करने के निर्देश भी सभी पुलिस थाना को दिया गया है. यदि उनका आपराधिक रिकॉर्ड मिलता है तो उस पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Dec 2024 By दैनिक जागरण

भिलाई पुलिस ने शुरू की संगठित भिक्षावृत्ति गिरोह की जांच, खंगाला जा रहा नाम पता और क्राइम रिकॉर्ड

Bhilai, CG

शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर सक्रिय संगठित भिक्षावृत्ति के गिरोह से जल्द ही मुक्ति मिलने की उम्मीद है. आम लोगों की मांग पर पुलिस इनकी व्यक्तिगत जानकारी और पुराने रिकॉर्ड खंगालने की तैयारी कर रही है. इससे संगठित भिक्षावृत्ति और उसकी आड़ में होने वाले अपराध पर भी लगाम लगाया जा सकेगा. सभी थाना व चौकी प्रभारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है.

भिलाई के इन चौक चौराहों पर भिक्षावृत्ति करने वालों पर नजर: भिलाई पुलिस टाउनशिप के साथ ही वैशाली नगर, उल्लास नगर, अयप्पा नगर, सुपेला चौक और नेहरू नगर चौक सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर संगठित गिरोह के रूप में भिक्षावृत्ति करने वालों की जांच कर रही है.

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से भिलाई और दुर्ग शहर के चौक चौराहों और बाजारों में काफी संख्या में भिक्षावृत्ति करने वालों की संख्या देखी जा रही है. सीएसपी ने कहा कि इस संबंध में सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में जांच का आदेश जारी किया गया है. संदिग्ध गतिविधि में पाए जाने वाले भिक्षावृत्ति करने वालों को समाज कल्याण विभाग की मदद से बने आश्रय स्थल में भेजने को कहा गया है.

भिक्षावृत्ति गैंग का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस: सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि इसके अलावा जो बाहर से आकर भिलाई में भिक्षावृत्ति कर रहे हैं उनका नाम और पता की डीटेल मांगी गई है. भिक्षावृत्ति करने वालों का पुराना रिकॉर्ड चेक करने के निर्देश भी सभी पुलिस थाना को दिया गया है. यदि उनका आपराधिक रिकॉर्ड मिलता है तो उस पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bhilai-police-starts-investigation-into-organized-begging-gang-name-address/article-5183

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.