भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने की आत्महत्या, मरने से पहले पत्नी को वीडियो कॉल में बताया

Bhilai, CG

भिलाई में बीएसपी कर्मी ने खुदकुशी की

भट्टी थाना क्षेत्र के एक बीएसपी कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जिस समय ये घटना हुई उस समय वह घर में अकेला था. पत्नी शहर से बाहर थी.

पत्नी को वीडियोकॉल में मरने की जानकारी दी फिर आत्महत्या किया: भट्टी थाना प्रभारी पुरषोत्तम साहू ने आत्महत्या की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सेक्टर -1 क्रॉस स्ट्रीट 1 क्वॉर्टर नंबर 41सी निवासी राजेश सोनकर (53 साल ) नेआत्महत्या कर ली. इस घटना को अंजाम देने से पहले राजेश ने पत्नी को वीडियो कॉल किया और आत्महत्या करने की जानकारी दी.

भिलाई भट्टी पुलिस कर रही जांच: पुरषोत्तम साहू ने आगे बताया वीडियोकॉल में पति के मरने की जानकारी देने के बाद राजेश सोनकर की पत्नी डर गई. इस आत्मघाती कदम को रोकने के लिए उसने बिलासपुर निवासी अपने भतीजे को इसके बारे में बताया. भतीजे ने सुपेला भिलाई में रहने वाले अपने भांजे अखिलेश को इसके घटना के बारे में जानकारी दी और तुरंत राजेश सोनकर के घर जाने को कहा. अखिलेश राजेश सोनकर के घर पहुंचा. लेकिन तब तक राजेश सोनकर फांसी लगा चुका था. जिस समय वह पहुंचा, तब घर में घरेलू काम करने वाली महिला अपना काम कर जा चुकी थी. नाश्ता बनाकर उसने राजेश सोनकर को दिया था. जिसकी प्लेट टेबल पर रखी हुई थी.

भट्टी थाना प्रभारी पुरषोत्तम साहू ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. मर्ग कायम कर जांच किया जा रहा है. पारिवारिक विवाद की संभावना व्यक्त की जा रही है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jan 2025 By दैनिक जागरण

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने की आत्महत्या, मरने से पहले पत्नी को वीडियो कॉल में बताया

Bhilai, CG

भट्टी थाना क्षेत्र के एक बीएसपी कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जिस समय ये घटना हुई उस समय वह घर में अकेला था. पत्नी शहर से बाहर थी.

पत्नी को वीडियोकॉल में मरने की जानकारी दी फिर आत्महत्या किया: भट्टी थाना प्रभारी पुरषोत्तम साहू ने आत्महत्या की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सेक्टर -1 क्रॉस स्ट्रीट 1 क्वॉर्टर नंबर 41सी निवासी राजेश सोनकर (53 साल ) नेआत्महत्या कर ली. इस घटना को अंजाम देने से पहले राजेश ने पत्नी को वीडियो कॉल किया और आत्महत्या करने की जानकारी दी.

भिलाई भट्टी पुलिस कर रही जांच: पुरषोत्तम साहू ने आगे बताया वीडियोकॉल में पति के मरने की जानकारी देने के बाद राजेश सोनकर की पत्नी डर गई. इस आत्मघाती कदम को रोकने के लिए उसने बिलासपुर निवासी अपने भतीजे को इसके बारे में बताया. भतीजे ने सुपेला भिलाई में रहने वाले अपने भांजे अखिलेश को इसके घटना के बारे में जानकारी दी और तुरंत राजेश सोनकर के घर जाने को कहा. अखिलेश राजेश सोनकर के घर पहुंचा. लेकिन तब तक राजेश सोनकर फांसी लगा चुका था. जिस समय वह पहुंचा, तब घर में घरेलू काम करने वाली महिला अपना काम कर जा चुकी थी. नाश्ता बनाकर उसने राजेश सोनकर को दिया था. जिसकी प्लेट टेबल पर रखी हुई थी.

भट्टी थाना प्रभारी पुरषोत्तम साहू ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. मर्ग कायम कर जांच किया जा रहा है. पारिवारिक विवाद की संभावना व्यक्त की जा रही है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bhilai-steel-plant-employee-committed-suicide-and-told-his-wife/article-8149

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.