- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- भिलाई में नाबालिग ने की खुदकुशी, प्रेम प्रसंग में तनाव बताया वजह
भिलाई में नाबालिग ने की खुदकुशी, प्रेम प्रसंग में तनाव बताया वजह
Bhilai, CG
छत्तीसगढ़ के भिलाई में गुरुवार को एक 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने प्रेम प्रसंग और कुछ पैसों के लेन-देन का जिक्र किया है।
बताया जा रहा है कि किशोर हाल ही में अपने रिश्ते में आई दरार के कारण मानसिक तनाव झेल रहा था।
परिवार का इकलौता बेटा था मृतक
जानकारी के अनुसार, मृतक किशोर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसे माता-पिता ने गोद लिया था और बड़े ही लाड़-प्यार से पाला था। परिवार उसकी हर इच्छा पूरी करता था, लेकिन गलत संगत में पड़ने की वजह से वह घर वालों की बातों को नज़रअंदाज़ करने लगा था।
प्रेम प्रसंग में आया तनाव
भिलाई नगर पुलिस के मुताबिक, किशोर का एक लड़की से करीबी रिश्ता था, लेकिन कुछ समय से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। इसी कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि प्रेम प्रसंग में तनाव ही आत्महत्या की मुख्य वजह रही है।
पुलिस जांच में जुटी
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। भिलाई सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम किया गया है। हालांकि, अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। दोस्तों और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं ताकि सुसाइड के कारणों की पूरी तस्वीर सामने आ सके।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए