- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- भूपेश-बघेल और गहलोत बने बिहार चुनाव के सीनियर ऑब्जर्वर, अधीर रंजन को भी जिम्मेदारी
भूपेश-बघेल और गहलोत बने बिहार चुनाव के सीनियर ऑब्जर्वर, अधीर रंजन को भी जिम्मेदारी
Raipur,C.G
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त कर दी हैं।
इस सूची में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी शामिल हैं।
AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस लिस्ट को जारी किया। बिहार कांग्रेस ने इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी साझा किया।
भूपेश बघेल का चुनाव अनुभव
भूपेश बघेल पहले हिमाचल प्रदेश, झारखंड, असम, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र चुनाव में ऑब्जर्वर रह चुके हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में रायबरेली सीट पर राहुल गांधी प्रत्याशी थे, तब भी बघेल को उस सीट पर ऑब्जर्वर बनाया गया था। फिलहाल वे कांग्रेस महासचिव के रूप में पंजाब के प्रदेश प्रभारी भी हैं।
जिलास्तरीय ऑब्जर्वर भी नियुक्त
सीनियर ऑब्जर्वरों के अलावा, AICC ने 41 जिलास्तरीय चुनाव ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए हैं। इसमें अविनाश पांडे, भक्त चरण दास, अजय राय, अनिल चौधरी, बी.वी. श्रीनिवास, विक्रांत भूरिया, इरफान अंसारी, रोहित चौधरी और अनिल चोपड़ा आदि शामिल हैं।
महिला ऑब्जर्वर और पिछली नियुक्तियां
पहले भी प्रदेश के लिए 58 ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए थे, जिनमें 4 महिला ऑब्जर्वर शामिल थीं। इनमें अम्बा प्रसाद, विंग कमांडर अनुमा आचार्य, श्वेता सिंह और ममता देवी शामिल थीं।
सीटों का बंटवारा और गठबंधन रणनीति
लोकसभा चुनाव में RJD ने 23, कांग्रेस ने 9, वाम दल ने 5 और VIP ने 3 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। इस फॉर्मूले के आधार पर विधानसभा चुनाव में RJD 138, कांग्रेस 54, वाम दल 30 और VIP 18 सीटों पर दावेदारी कर रहे हैं। कुल 243 सीटों में 3 सीटें अन्य दलों के लिए छोड़ी जा सकती हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए