- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- ED ऑफिस में बेटे से मिले भूपेश बघेल, बोले – सरकार डराकर बदनाम करना चाहती है विपक्ष को
ED ऑफिस में बेटे से मिले भूपेश बघेल, बोले – सरकार डराकर बदनाम करना चाहती है विपक्ष को
Raipur, CG
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को रायपुर स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) दफ्तर पहुंचे, जहां उन्होंने शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार अपने बेटे चैतन्य बघेल से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ बेटी और बहू भी मौजूद रहीं। मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली।
बघेल ने बाहर आकर मीडिया से बातचीत में कहा, “मैंने बेटे से कहा कि अगर तुम्हारे दादा आज जीवित होते, तो तुम्हारे साहस पर गर्व करते। उन्होंने भी अपने जीवन में अन्याय के खिलाफ कई बार जेल यात्रा की थी। अब तुम भी उसी संघर्ष का हिस्सा हो।”
पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कार्रवाई बदले की राजनीति का हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि “सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है। रायगढ़ के तमनार में हम पेड़ों की कटाई का विरोध कर रहे हैं और अडाणी समूह के खिलाफ विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव लाने वाले थे, इसलिए ये सब किया जा रहा है।”
भूपेश बघेल ने बताया कि चैतन्य की गिरफ्तारी के बाद सबसे पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का फोन आया। उन्होंने कहा, “पूरी कांग्रेस पार्टी हमारे साथ खड़ी है। 22 जुलाई को होने वाले प्रदेशव्यापी आंदोलन में हम भाग लेंगे।”
18 जुलाई को ईडी ने चैतन्य बघेल को शराब घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन्हें 22 जुलाई तक रिमांड पर लिया गया है। वर्तमान में रायपुर स्थित ईडी कार्यालय में उनसे पूछताछ की जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए