"छत्तीसगढ़ को बेचने की साजिश": भूपेश बघेल का आरोप, 22 जुलाई को कांग्रेस का चक्काजाम

Raipur,C.G

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर केंद्र और राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। अपने बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भूपेश बघेल ने कहा, "एक पेड़ मां के नाम, और सारा जंगल बाप के नाम कर दिया गया है।

उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ की जल, जंगल और जमीन को उद्योगपतियों—खासकर अडाणी समूह—को सौंपा जा रहा है।

भूपेश बघेल ने कहा कि उनके बेटे को जबरन गिरफ्तार किया गया, जबकि वह राजनीति में भी सक्रिय नहीं है। उन्होंने दावा किया कि बिना किसी नोटिस के ईडी (ED) ने घर पर दबिश दी और चैतन्य को उठा लिया।

"ये सिर्फ मेरे बेटे की बात नहीं, ये छत्तीसगढ़ का सवाल है"

बघेल ने कहा कि यह गिरफ्तारी सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे राज्य की जनता की आवाज को दबाने की कोशिश है। “हमारे जंगल काटे जा रहे हैं, विरोध करने पर हमारे नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। सतनामी समाज और आदिवासियों की आवाज कुचली जा रही है।”

उन्होंने कहा कि तमनार और बैलाडीला में हजारों पेड़ों की कटाई हुई है, ग्रामीणों को बंधक बनाया गया और इन सभी गतिविधियों के पीछे एक ही नाम सामने आ रहा है—अडाणी।

दीपक बैज का ऐलान: 22 जुलाई को आर्थिक नाकेबंदी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने ऐलान किया कि “22 जुलाई को कांग्रेस पूरे प्रदेश में चक्काजाम और आर्थिक नाकेबंदी करेगी। सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, इसका जवाब जनता को साथ लेकर देंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में रिमोट कंट्रोल से चलने वाली सरकार है, जो उद्योगपतियों के इशारों पर काम कर रही है।

विपक्ष के नेता बोले - छत्तीसगढ़ बिक रहा है

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को फंसाने की यह राजनीति लंबे समय तक नहीं चलेगी। "हम छत्तीसगढ़ को किसी कीमत पर बिकने नहीं देंगे। चाहे रेत माफिया हो, तेंदूपत्ता घोटाले हों या अवैध उत्खनन – पूरी सरकार इसमें शामिल है।”

प्रियंका गांधी का समर्थन

प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस कार्रवाई की निंदा करते हुए पोस्ट किया कि “भूपेश बघेल विधानसभा में यह मुद्दा उठाने वाले थे, इसलिए उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। यह विपक्ष की आवाज को दबाने की एक और कोशिश है, जिसे देश अब अच्छी तरह पहचानता है।”

क्या बोले भूपेश बघेल?

  • “चैतन्य राजनीति में नहीं, फिर भी गिरफ्तार किया गया।”

  • “जंगल काटे जा रहे हैं, लेकिन आवाज उठाने वालों को जेल में डाला जा रहा है।”

  • “पप्पू बंसल खुलेआम EOW-ED ऑफिस आ रहा है, उसके बयान पर कार्रवाई हो रही है।”

  • “अडाणी को बस्तर, तमनार सौंप दिया गया। यह अब मेरी नहीं, छत्तीसगढ़ की लड़ाई है।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jul 2025 By दैनिक जागरण

"छत्तीसगढ़ को बेचने की साजिश": भूपेश बघेल का आरोप, 22 जुलाई को कांग्रेस का चक्काजाम

Raipur,C.G

उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ की जल, जंगल और जमीन को उद्योगपतियों—खासकर अडाणी समूह—को सौंपा जा रहा है।

भूपेश बघेल ने कहा कि उनके बेटे को जबरन गिरफ्तार किया गया, जबकि वह राजनीति में भी सक्रिय नहीं है। उन्होंने दावा किया कि बिना किसी नोटिस के ईडी (ED) ने घर पर दबिश दी और चैतन्य को उठा लिया।

"ये सिर्फ मेरे बेटे की बात नहीं, ये छत्तीसगढ़ का सवाल है"

बघेल ने कहा कि यह गिरफ्तारी सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे राज्य की जनता की आवाज को दबाने की कोशिश है। “हमारे जंगल काटे जा रहे हैं, विरोध करने पर हमारे नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। सतनामी समाज और आदिवासियों की आवाज कुचली जा रही है।”

उन्होंने कहा कि तमनार और बैलाडीला में हजारों पेड़ों की कटाई हुई है, ग्रामीणों को बंधक बनाया गया और इन सभी गतिविधियों के पीछे एक ही नाम सामने आ रहा है—अडाणी।

दीपक बैज का ऐलान: 22 जुलाई को आर्थिक नाकेबंदी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने ऐलान किया कि “22 जुलाई को कांग्रेस पूरे प्रदेश में चक्काजाम और आर्थिक नाकेबंदी करेगी। सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, इसका जवाब जनता को साथ लेकर देंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में रिमोट कंट्रोल से चलने वाली सरकार है, जो उद्योगपतियों के इशारों पर काम कर रही है।

विपक्ष के नेता बोले - छत्तीसगढ़ बिक रहा है

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को फंसाने की यह राजनीति लंबे समय तक नहीं चलेगी। "हम छत्तीसगढ़ को किसी कीमत पर बिकने नहीं देंगे। चाहे रेत माफिया हो, तेंदूपत्ता घोटाले हों या अवैध उत्खनन – पूरी सरकार इसमें शामिल है।”

प्रियंका गांधी का समर्थन

प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस कार्रवाई की निंदा करते हुए पोस्ट किया कि “भूपेश बघेल विधानसभा में यह मुद्दा उठाने वाले थे, इसलिए उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। यह विपक्ष की आवाज को दबाने की एक और कोशिश है, जिसे देश अब अच्छी तरह पहचानता है।”

क्या बोले भूपेश बघेल?

  • “चैतन्य राजनीति में नहीं, फिर भी गिरफ्तार किया गया।”

  • “जंगल काटे जा रहे हैं, लेकिन आवाज उठाने वालों को जेल में डाला जा रहा है।”

  • “पप्पू बंसल खुलेआम EOW-ED ऑफिस आ रहा है, उसके बयान पर कार्रवाई हो रही है।”

  • “अडाणी को बस्तर, तमनार सौंप दिया गया। यह अब मेरी नहीं, छत्तीसगढ़ की लड़ाई है।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bhupesh-baghels-allegation-to-sell-chhattisgarh-on-july-22/article-28171

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.