- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- भूपेश बघेल का हमला: बोले- गौमाता का श्राप लगेगा BJP को, 20 दिन में सड़कों पर मरे 50 से अधिक मवेशी
भूपेश बघेल का हमला: बोले- गौमाता का श्राप लगेगा BJP को, 20 दिन में सड़कों पर मरे 50 से अधिक मवेशी
Raipur,C.G
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया है। दिल्ली दौरे से लौटने के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गौठान योजना को ठप कर दिया है। नतीजतन, गायें और अन्य मवेशी सड़कों पर भटकने और मरने के लिए मजबूर हैं।
बघेल ने कहा, "ये गौभक्त नहीं, ढोंगी हैं। इन्हें गौमाता का श्राप लगेगा।"
20 दिन में 50 से ज़्यादा मवेशियों की मौत
बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर बीते 20 दिनों में 50 से अधिक गायों की मौत हो चुकी है। अधिकतर मामलों में अज्ञात वाहनों की टक्कर से मवेशियों की जान गई है। इसके बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हाईकोर्ट ने पहले ही आदेश जारी किया था कि सड़कों से मवेशियों को हटाया जाए, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
“फसल की रखवाली में किसान मवेशियों को खेत से भगा रहे”
भूपेश बघेल ने कहा, "बारिश का समय है, खेतों में फसल लगी है। किसान फसल बचाने के लिए मवेशियों को खेत से खदेड़ रहे हैं, जिससे वे सड़कों पर आ जा रहे हैं। वहीं, बरसात में मक्खी-मच्छरों से बचने के लिए भी जानवर सड़कों पर बैठते हैं। लेकिन सरकार ने इन्हें बेसहारा छोड़ दिया है।"
धर्मांतरण पर भी बोले भूपेश: “गृहमंत्री के जिले में हो रहा है, रोक नहीं पा रहे”
पूर्व मुख्यमंत्री ने धर्मांतरण विवाद पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “अगर कोई दबाव या लालच से धर्म परिवर्तन करता है, तो गलत है। लेकिन यदि कोई अपनी इच्छा से धर्म बदलता है, तो वह संविधानिक अधिकार है।”
बघेल ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ सरकार केवल धर्मांतरण के नाम पर राजनीति कर रही है, जबकि गृहमंत्री के जिले में ही यह हो रहा है और वे रोकने में असफल हैं।
धार्मिक स्वतंत्रता कानून लागू नहीं हुआ
भूपेश ने याद दिलाया कि 2006 में धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम बना था, लेकिन उसे अब तक लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार कानून संशोधन की बात तो करती है, लेकिन ज़मीन पर कुछ नहीं करती।
क्रिकेट पर भी साधा निशाना: “पाक से ऑपरेशन चल रहा, फिर भी मैच खेल रहे”
भूपेश बघेल ने पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट मैच को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने अफरीदी और अनुराग ठाकुर की एक पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा,
“जब एक ओर ऑपरेशन सिंदूर अब तक बंद नहीं हुआ है, तो दूसरी ओर सरकार पाकिस्तान से क्रिकेट खेलने में व्यस्त है। इनके लिए सब कुछ रुपयों से बड़ा है।”
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए