भूपेश बघेल का बीजेपी पर तीखा हमला: बोले, धर्म के नाम पर वोटों की राजनीति, बजरंग दल की गुंडागर्दी चरम पर

Raipur,C.G

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल वोट बटोरने के लिए धर्म और ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है।

 बघेल ने दो ननों की गिरफ्तारी के मामले पर कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा जबरन धर्मांतरण का आरोप लगा रही है, जबकि केरल भाजपा इस पर कोई गंभीरता नहीं दिखा रही। यह साफ़ तौर पर भाजपा की दोहरी नीति को दर्शाता है।

"इतने साहसी हैं बृजमोहन कि मोदी टेबल के नीचे छिप जाएं"

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर पलटवार करते हुए बघेल ने कहा, "वे ट्रंप के बारे में क्यों नहीं बोलते? वह तो 25% टैरिफ और अतिरिक्त पेनल्टी लगाकर देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मोदी जी के परम मित्र होने के बावजूद ट्रंप की आलोचना क्यों नहीं की जा रही? बृजमोहन को ट्रंप को हिम्मत देने जाना चाहिए, जैसे मोदी को टेबल के नीचे छुपा हुआ बताया गया था।"

बजरंग दल और विहिप की गतिविधियों पर सवाल

बघेल ने धमतरी के 100 साल पुराने ईसाई अस्पताल में हुई तोड़फोड़, दुर्ग में बजरंग दल की हथियार उठाने की धमकी और विश्व हिंदू परिषद की उग्र बयानबाजी को लेकर प्रदेश सरकार पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन संगठनों को प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा का संरक्षण प्राप्त है, और सरकार इनकी गतिविधियों को नजरअंदाज कर रही है।

"अल्पसंख्यकों को टारगेट किया जा रहा है"

भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी की रणनीति अल्पसंख्यकों—ईसाई, मुस्लिम, बौद्ध और सिख—को डराने और बदनाम करने की है। उन्होंने दावा किया कि आदिवासियों को भी नक्सली बताकर मारा जा रहा है।

गृहमंत्री पर सीधा हमला

उन्होंने कहा कि प्रदेश के गृहमंत्री की अब खुद की पार्टी, अधिकारी, और पुलिस भी नहीं सुन रही। न ही बजरंग दल और विहिप उनके नियंत्रण में हैं। इससे राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

ट्रंप और टैरिफ का मुद्दा भी उठाया

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जो लोग ट्रंप की जीत के लिए भारत में पूजा-पाठ करवा रहे थे, अब वही लोग उनके लगाए गए टैरिफ और पेनल्टी पर खामोश हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Aug 2025 By दैनिक जागरण

भूपेश बघेल का बीजेपी पर तीखा हमला: बोले, धर्म के नाम पर वोटों की राजनीति, बजरंग दल की गुंडागर्दी चरम पर

Raipur,C.G

 बघेल ने दो ननों की गिरफ्तारी के मामले पर कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा जबरन धर्मांतरण का आरोप लगा रही है, जबकि केरल भाजपा इस पर कोई गंभीरता नहीं दिखा रही। यह साफ़ तौर पर भाजपा की दोहरी नीति को दर्शाता है।

"इतने साहसी हैं बृजमोहन कि मोदी टेबल के नीचे छिप जाएं"

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर पलटवार करते हुए बघेल ने कहा, "वे ट्रंप के बारे में क्यों नहीं बोलते? वह तो 25% टैरिफ और अतिरिक्त पेनल्टी लगाकर देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मोदी जी के परम मित्र होने के बावजूद ट्रंप की आलोचना क्यों नहीं की जा रही? बृजमोहन को ट्रंप को हिम्मत देने जाना चाहिए, जैसे मोदी को टेबल के नीचे छुपा हुआ बताया गया था।"

बजरंग दल और विहिप की गतिविधियों पर सवाल

बघेल ने धमतरी के 100 साल पुराने ईसाई अस्पताल में हुई तोड़फोड़, दुर्ग में बजरंग दल की हथियार उठाने की धमकी और विश्व हिंदू परिषद की उग्र बयानबाजी को लेकर प्रदेश सरकार पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन संगठनों को प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा का संरक्षण प्राप्त है, और सरकार इनकी गतिविधियों को नजरअंदाज कर रही है।

"अल्पसंख्यकों को टारगेट किया जा रहा है"

भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी की रणनीति अल्पसंख्यकों—ईसाई, मुस्लिम, बौद्ध और सिख—को डराने और बदनाम करने की है। उन्होंने दावा किया कि आदिवासियों को भी नक्सली बताकर मारा जा रहा है।

गृहमंत्री पर सीधा हमला

उन्होंने कहा कि प्रदेश के गृहमंत्री की अब खुद की पार्टी, अधिकारी, और पुलिस भी नहीं सुन रही। न ही बजरंग दल और विहिप उनके नियंत्रण में हैं। इससे राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

ट्रंप और टैरिफ का मुद्दा भी उठाया

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जो लोग ट्रंप की जीत के लिए भारत में पूजा-पाठ करवा रहे थे, अब वही लोग उनके लगाए गए टैरिफ और पेनल्टी पर खामोश हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bhupesh-baghels-sharp-attack-on-bjp-said-the-politics-of/article-29511

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.