कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 दोस्तों को कुचला, मौके पर मौत

कोरबा (छ.ग.)

On

काम पर जा रहे थे तीनों युवक, टक्कर के बाद पलटा ट्रक; मुआवजे की मांग पर 4 घंटे तक चक्काजाम

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचल दिया, जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा पाली थाना क्षेत्र के नूनेरा गांव के पास हुआ, जहां तीनों युवक काम पर जा रहे थे।

मृतकों की पहचान बृजपाल सिंह कंवर (23), मंगल सिंह (25) और ओम प्रकाश के रूप में हुई है। तीनों पोटापानी गांव के निवासी थे और दीपका स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे जा रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक पलट गया और तीनों युवक उसके नीचे दब गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ट्रक चालक फरार हो चुका था। बाद में शवों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद लेनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद ट्रक हटाकर शव बाहर निकाले गए।

हादसे के बाद ट्रक से कोयला सड़क पर फैल गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।इसी बीच मृतकों के परिजन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध में चक्काजाम शुरू कर दिया। सुबह करीब 10 बजे से शुरू हुआ यह प्रदर्शन करीब 4 घंटे तक चला।

आक्रोशित ग्रामीण मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को 1.25-1.25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा के बाद स्थिति सामान्य हुई और जाम हटाया गया।

पाली थाना पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि भारी वाहनों की निगरानी और सख्त ट्रैफिक नियमों का पालन ही ऐसे हादसों को रोक सकता है।

--------------------
 
-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Mar 2026 By Nitin Trivedi

कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 दोस्तों को कुचला, मौके पर मौत

कोरबा (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचल दिया, जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा पाली थाना क्षेत्र के नूनेरा गांव के पास हुआ, जहां तीनों युवक काम पर जा रहे थे।

मृतकों की पहचान बृजपाल सिंह कंवर (23), मंगल सिंह (25) और ओम प्रकाश के रूप में हुई है। तीनों पोटापानी गांव के निवासी थे और दीपका स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे जा रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक पलट गया और तीनों युवक उसके नीचे दब गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ट्रक चालक फरार हो चुका था। बाद में शवों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद लेनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद ट्रक हटाकर शव बाहर निकाले गए।

हादसे के बाद ट्रक से कोयला सड़क पर फैल गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।इसी बीच मृतकों के परिजन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध में चक्काजाम शुरू कर दिया। सुबह करीब 10 बजे से शुरू हुआ यह प्रदर्शन करीब 4 घंटे तक चला।

आक्रोशित ग्रामीण मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को 1.25-1.25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा के बाद स्थिति सामान्य हुई और जाम हटाया गया।

पाली थाना पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि भारी वाहनों की निगरानी और सख्त ट्रैफिक नियमों का पालन ही ऐसे हादसों को रोक सकता है।

--------------------
 
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/tragic-road-accident-in-korba-speeding-truck-crushed-3-bike/article-48411

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.