महतारी वंदन योजना पर बड़ा ऐलान, जानिए क्या करने जा रही है सरकार

Raipur, CG

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी बात कही है.

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा है कि महतारी वंदन योजना का लाभ सबको मिलेगा. जिन लोगों का नाम नहीं जुड़ा है उनका नाम भी जल्द ही जोड़ा जाएगा. मंत्री राजवाड़े ने कहा कि अभी थोड़ा इंतजार करना होगा. इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि करीब 38 हजार ऐसी महिलाएं हैं जिनके खाते में महतारी वंदन योजना का पैसा नहीं जा रहा है. मंत्री ने भरोसा देते हुए कहा कि उनको चिंता करने की जरुरत नहीं है.

महतारी वंदन योजना पर बड़ा ऐलान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि कुछ अपात्र लोगों के नाम भी महतारी वंदन योजना में जुड़ गए हैं. ऐसे लोगों के नाम की तलाश की जा रही है. जांच के बाद जो भी अपात्र लोग होंगे उनका नाम योजना की लिस्ट से हटाया जाएगा. मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि करीब 38 हजार ऐसी महिलाएं है जिनके खाते में तकनीकी दिक्कत के कारण पैसे नहीं जा रहे हैं. ऐसे खातों की जांच के बाद और उनके कागजात अपडेट कर पैसे डाले जाएंगे.

    ऐसी महिलाएं जो किसी कारणवश महतारी वंदन योजना के पात्र हितग्राहियों की सूची में नहीं आ सकी थीं, नगरीय निकाय चुनावों के बाद ऐसी महिलाओं को योजना का लाभ देने के हेतु दुबारा आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी - लक्ष्मी राजवाड़े, महिला एवं बाल विकास मंत्री

    आधार कार्ड अपडेट कराएं: मंत्री ने कहा कि आधार कार्ड जमा नहीं किए जाने और बैंक अकाउंट नंबर चेंज या बंद हो जाने के चलते भी महिलाओं के खाते में पैसे नहीं जा रहे हैं. मंत्री ने कहा कि चिंता नहीं करें. सभी लोगों की दिक्कत का समाधान किया जाएगा. मंत्री ने भरोसा दिया है कि जो पात्र हैं उनको उनका हक जरुर मिलेगा. सीएम साय ने कहा है कि हर महिला को उसका हक मिलना चाहिए.

    निकाय चुनाव के बाद जुड़ेगा नाम: महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव के बाद महतारी वंदन योजना में नाम जोड़े जाएंगे. नगरीय निकाय चुनाव के खत्म होते ही काम शुरु हो जाएगा. मंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव करीब होने के चलते कभी भी आदर्श आचार संहिता लग जाएगी. ऐसे में चुनाव खत्म होने का हमें इंतजार करना होगा. चुनाव होते ही जिन लोगों के नाम जुड़ने हैं जो छूट गए हैं उन सभी को लाभार्थियों की सूची में शामिल किया जाएगा.

    -----------------

    हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
    🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
    🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
    🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
    🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

    📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
    👉 आज ही जुड़िए

    www.dainikjagranmpcg.com
    10 Jan 2025 By दैनिक जागरण

    महतारी वंदन योजना पर बड़ा ऐलान, जानिए क्या करने जा रही है सरकार

    Raipur, CG

    महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा है कि महतारी वंदन योजना का लाभ सबको मिलेगा. जिन लोगों का नाम नहीं जुड़ा है उनका नाम भी जल्द ही जोड़ा जाएगा. मंत्री राजवाड़े ने कहा कि अभी थोड़ा इंतजार करना होगा. इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि करीब 38 हजार ऐसी महिलाएं हैं जिनके खाते में महतारी वंदन योजना का पैसा नहीं जा रहा है. मंत्री ने भरोसा देते हुए कहा कि उनको चिंता करने की जरुरत नहीं है.

    महतारी वंदन योजना पर बड़ा ऐलान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि कुछ अपात्र लोगों के नाम भी महतारी वंदन योजना में जुड़ गए हैं. ऐसे लोगों के नाम की तलाश की जा रही है. जांच के बाद जो भी अपात्र लोग होंगे उनका नाम योजना की लिस्ट से हटाया जाएगा. मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि करीब 38 हजार ऐसी महिलाएं है जिनके खाते में तकनीकी दिक्कत के कारण पैसे नहीं जा रहे हैं. ऐसे खातों की जांच के बाद और उनके कागजात अपडेट कर पैसे डाले जाएंगे.

      ऐसी महिलाएं जो किसी कारणवश महतारी वंदन योजना के पात्र हितग्राहियों की सूची में नहीं आ सकी थीं, नगरीय निकाय चुनावों के बाद ऐसी महिलाओं को योजना का लाभ देने के हेतु दुबारा आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी - लक्ष्मी राजवाड़े, महिला एवं बाल विकास मंत्री

      आधार कार्ड अपडेट कराएं: मंत्री ने कहा कि आधार कार्ड जमा नहीं किए जाने और बैंक अकाउंट नंबर चेंज या बंद हो जाने के चलते भी महिलाओं के खाते में पैसे नहीं जा रहे हैं. मंत्री ने कहा कि चिंता नहीं करें. सभी लोगों की दिक्कत का समाधान किया जाएगा. मंत्री ने भरोसा दिया है कि जो पात्र हैं उनको उनका हक जरुर मिलेगा. सीएम साय ने कहा है कि हर महिला को उसका हक मिलना चाहिए.

      निकाय चुनाव के बाद जुड़ेगा नाम: महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव के बाद महतारी वंदन योजना में नाम जोड़े जाएंगे. नगरीय निकाय चुनाव के खत्म होते ही काम शुरु हो जाएगा. मंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव करीब होने के चलते कभी भी आदर्श आचार संहिता लग जाएगी. ऐसे में चुनाव खत्म होने का हमें इंतजार करना होगा. चुनाव होते ही जिन लोगों के नाम जुड़ने हैं जो छूट गए हैं उन सभी को लाभार्थियों की सूची में शामिल किया जाएगा.

      https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/big-announcement-on-mahtari-vandan-yojana-know-what-the-government/article-7410

      खबरें और भी हैं

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      टाप न्यूज

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
      देश विदेश 
      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
      देश विदेश 
      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      बिजनेस

      ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
      एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
      पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
      शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
      BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
      शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
      Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.