दुर्ग में साइबर ठगी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, म्यूल अकाउंट रैकेट पकड़ा गया

दुर्ग (छ.ग.)

On

अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, बड़ी संख्या में बैंकिंग दस्तावेज और एटीएम कार्ड बरामद

दुर्ग–भिलाई क्षेत्र में साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए अवैध लेनदेन कराने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा किया है। जामुल थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस कार्रवाई सीसीएम मेडिकल कॉलेज रोड के पास कुरूद इलाके में की गई, जहां मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 13 बैंक पासबुक, 7 चेकबुक, 18 एटीएम कार्ड, 4 मोबाइल फोन, 12 सिम कार्ड और करीब 5,700 रुपये नकद बरामद किए गए।

साइबर ठगों को खाते उपलब्ध कराता था गिरोह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह साइबर ठगी करने वाले अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराता था। ठगी की रकम पहले इन खातों में डलवाई जाती थी और बाद में एटीएम व डिजिटल माध्यमों से निकालकर आगे ट्रांसफर कर दी जाती थी। इस तरीके से असली ठग सामने नहीं आते थे और खाता धारक कानूनी पचड़े में फंस जाते थे।

कई राज्यों से जुड़े मिले लेनदेन

जब्त बैंक खातों की जांच समन्वय पोर्टल के जरिए की गई, जिसमें केरल, कर्नाटक, बिहार और गुजरात से जुड़ी साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें सामने आईं। इससे साफ है कि गिरोह का नेटवर्क सिर्फ एक राज्य तक सीमित नहीं था, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में फैला हुआ था।

ये आरोपी आए पुलिस की गिरफ्त में

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहम्मद अब्दुला राईन उर्फ अमन (24), हिमांशु पटेल (31), पुट्टा राकेश बाबू (27) और शुभम स्वाई (20) शामिल हैं। सभी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस की सख्त चेतावनी

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी लालच या कमीशन के चक्कर में अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड या सिम कार्ड किसी को न दें। ऐसा करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और इसके लिए खाता धारक खुद जिम्मेदार माना जाता है।

---

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/big-attack-on-cyber-fraud-network-in-durg-mule-account/article-46827

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.