सुप्रीम कोर्ट से गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय को बड़ा झटका, 109 कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी अंतिम मुहर

बिलासपुर (छ.ग.)

On

क्यूरेटिव पिटीशन भी खारिज, 16 साल से लंबित दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के मामले में यूनिवर्सिटी को आदेशों का पालन अनिवार्य

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय को दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। देश की सर्वोच्च अदालत ने विश्वविद्यालय द्वारा दायर क्यूरेटिव पिटीशन को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही 109 कर्मचारियों के नियमितीकरण और लंबित सेवा लाभों के भुगतान को लेकर चल रहा लगभग डेढ़ दशक पुराना कानूनी विवाद समाप्त हो गया है।

यह मामला उन कर्मचारियों से जुड़ा है, जिन्हें छत्तीसगढ़ शासन के 5 मार्च 2008 के आदेश के तहत नियमित किया गया था। इसके बाद अगस्त 2008 में उन्हें औपचारिक रूप से नियमित सेवा में शामिल किया गया। जनवरी 2009 में जब गुरु घासीदास विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिला, तब ये सभी कर्मचारी उसी स्थिति में नई संस्था का हिस्सा बने।

हालांकि, कुछ महीनों बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बदलाव करते हुए नियमित वेतन के बजाय कलेक्टर दर से भुगतान शुरू कर दिया। कर्मचारियों का आरोप रहा कि यह फैसला बिना किसी पूर्व सूचना या वैधानिक प्रक्रिया के लिया गया, जिससे उनकी सेवा शर्तों और आर्थिक सुरक्षा पर असर पड़ा।

स्थिति से असंतुष्ट कर्मचारियों ने उच्च न्यायालय का रुख किया। याचिकाओं की सुनवाई के दौरान विश्वविद्यालय ने एक आदेश जारी कर पूर्व प्रभाव से नियमितीकरण को रद्द कर दिया, जिसे भी अदालत में चुनौती दी गई। मार्च 2023 में उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने कर्मचारियों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए विश्वविद्यालय के आदेश को अवैध करार दिया और नियमित सेवा लाभ बहाल करने के निर्देश दिए।

इस फैसले को विश्वविद्यालय ने डिवीजन बेंच में चुनौती दी, लेकिन जून 2023 में वहां भी अपील खारिज हो गई। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां मई 2024 में विशेष अनुमति याचिका खारिज कर दी गई। इसके बावजूद आदेशों के अनुपालन में देरी होने पर कर्मचारियों ने अवमानना कार्यवाही शुरू की।

न्यायिक दबाव के बीच विश्वविद्यालय ने पहले रिव्यू पिटीशन और फिर क्यूरेटिव पिटीशन दायर की, लेकिन दोनों ही याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दीं। क्यूरेटिव पिटीशन खारिज होने के साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि अब फैसले को चुनौती देने का कोई कानूनी विकल्प शेष नहीं है।

कर्मचारियों के प्रतिनिधियों का कहना है कि यह केवल कानूनी जीत नहीं, बल्कि वर्षों की अनिश्चितता और आर्थिक संघर्ष का अंत है। इस दौरान कई कर्मचारी सेवा में रहते हुए दिवंगत हो गए, जबकि कुछ बिना नियमित दर्जा पाए सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

कानूनी जानकारों के अनुसार, अब विश्वविद्यालय पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का तत्काल पालन करना बाध्यकारी है। नियमितीकरण के साथ-साथ बकाया वेतन और अन्य सेवा लाभों के भुगतान की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

---------------------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/big-blow-to-guru-ghasidas-central-university-from-supreme-court/article-42219

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.