निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, तीन जिलों के अध्यक्ष बदलें, देखें किसे मिली जिम्मेदारी

Raipur, CG

कांग्रेस ने तीन जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति की है। निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में बदलाव किया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस ज्यादातर जिलों के अध्यक्षों को बदल सकती है। दीपक बैज ने हाल ही में लिस्ट लेकर दिल्ली का दौरा किया था।

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने अपने संगठन में बदलाव की है। सोमवार देर रात कांग्रेस ने तीन जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का लेटर दिल्ली से जारी किया गया है। बीजेपी के जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद माना जा रहा था कि कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की घोषणा भी जल्द हो सकती है। सोमवार को कांग्रेस ने मुंगेली, बस्तर ग्रामीण और रायगढ़ ग्रामीण के लिए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।

किसे मिली जिम्मेदारी

केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी की गई लिस्ट में बस्तर ग्रामीण से प्रेमशंकर शुक्ला को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, नागेन्द्र नेगी को रायगढ़ ग्रामीण का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है। वहीं, मुंगेली जिले की जिम्मेदारी घनश्याम वर्मा को दी गई है। कांग्रेस द्वारा जारी लिस्ट में कहा गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होती हैं।

कई जिलों के अध्यक्ष बदल सकती है कांग्रेस

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ज्यादातर जिलों के अध्यक्ष बदल सकती है। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में युवाओं को तरजीह देने का बात कही जा रही है। हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने दिल्ली का दौरा किया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान वह लिस्ट लेकर गए थे। इस लिस्ट को लेकर उन्होंने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट से चर्चा की थी। सचिन पायलट से चर्चा के बाद लिस्ट शीर्ष नेतृत्व के पास भेजी गई थी।

बीजेपी घोषित कर चुकी है लिस्ट

बीजेपी ने संगठन चुनाव को लेकर जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। बीजेपी में जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद अब माना जा रहा है कि जल्द ही राज्य में नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है।

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां तेज

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नगरीय निकाय चुनावों को लेकर रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक की थी। इस बैठख में उन्होंने एकजुट होकर चुनाव लड़ने की अपील कार्यकर्ताओं को की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jan 2025 By दैनिक जागरण

निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, तीन जिलों के अध्यक्ष बदलें, देखें किसे मिली जिम्मेदारी

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने अपने संगठन में बदलाव की है। सोमवार देर रात कांग्रेस ने तीन जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का लेटर दिल्ली से जारी किया गया है। बीजेपी के जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद माना जा रहा था कि कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की घोषणा भी जल्द हो सकती है। सोमवार को कांग्रेस ने मुंगेली, बस्तर ग्रामीण और रायगढ़ ग्रामीण के लिए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।

किसे मिली जिम्मेदारी

केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी की गई लिस्ट में बस्तर ग्रामीण से प्रेमशंकर शुक्ला को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, नागेन्द्र नेगी को रायगढ़ ग्रामीण का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है। वहीं, मुंगेली जिले की जिम्मेदारी घनश्याम वर्मा को दी गई है। कांग्रेस द्वारा जारी लिस्ट में कहा गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होती हैं।

कई जिलों के अध्यक्ष बदल सकती है कांग्रेस

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ज्यादातर जिलों के अध्यक्ष बदल सकती है। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में युवाओं को तरजीह देने का बात कही जा रही है। हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने दिल्ली का दौरा किया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान वह लिस्ट लेकर गए थे। इस लिस्ट को लेकर उन्होंने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट से चर्चा की थी। सचिन पायलट से चर्चा के बाद लिस्ट शीर्ष नेतृत्व के पास भेजी गई थी।

बीजेपी घोषित कर चुकी है लिस्ट

बीजेपी ने संगठन चुनाव को लेकर जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। बीजेपी में जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद अब माना जा रहा है कि जल्द ही राज्य में नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है।

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां तेज

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नगरीय निकाय चुनावों को लेकर रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक की थी। इस बैठख में उन्होंने एकजुट होकर चुनाव लड़ने की अपील कार्यकर्ताओं को की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/big-change-in-congress-organization-before-civic-elections-president-of/article-7657

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.