बड़ा नक्सली हमला, बीजापुर में सुरक्षाबलों की गाड़ी को IED से उड़ाया, 9 जवान शहीद

Bijapur, CG

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों ने DRG जावान के काफिले पर हमला किया। IED ब्लास्ट में 9 जवान शहीद हो गए हैं।

maoist-attack-1736158366020-16_9छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों ने DRG जावान के काफिले पर हमला किया। IED ब्लास्ट में 9 जवान शहीद हो गए हैं। ADG ने इस घटना की पुष्टि की है। बीजापुर में नक्सलियों ने डीआरजी जवान के काफिले की गाड़ी पर आईईडी से हमला किया, जिसमें दंतेवाड़ा के आठ डीआरजी जवानों और एक ड्राइवर समेत नौ लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हुए हैं। बस्तर के आईजी के अनुसार, वे दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के संयुक्त अभियान से लौट रहे थे।

यह विस्फोट बीजापुर जिले के बेदरे-कुटरू रोड पर हुआ। बस्तर के IG ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, "बीजापुर में नक्सलियों द्वारा IED ब्लास्ट के जरिए वाहन उड़ाए जाने से दंतेवाड़ा के आठ DRG जवान और एक ड्राइवर की मौत हो गई। वे दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के संयुक्त अभियान से लौट रहे थे।"

शनिवार को सुरक्षाबलों और सेना के बीच हुआ मुठभेड़

बीते शनिवार की शाम को छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। यह मुठभेड़ नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा के पास दक्षिण अबूझमाड़ के जंगली इलाके में शाम करीब 6 बजे शुरू हुई। छत्तीसगढ़ पुलिस और सेना की ओर से माओवादी विरोधी अभियान में शामिल सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम पर गोलीबारी हुई, जिसके बाद घमासान हुआ। इस अभियान में चार जिलों के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) शामिल हैं, जो माओवादी खतरे से निपटने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

जवानों की शहादत जाया नहीं जाएगी: डिप्टी सीएम अरुण साव

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बीजापुर IED विस्फोट पर कहा, "बीजापुर से नक्सलियों की कायराना हरकत की जानकारी आई है... यह नक्सलियों की कायराना हरकत है। यह हताशा, निराशा में की गई कार्रवाई है। इन जवानों की शहादत जाया नहीं जाएगी और बहुत जल्द छत्तीसगढ़, बस्तर नक्सल मुक्त होगा..."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jan 2025 By दैनिक जागरण

बड़ा नक्सली हमला, बीजापुर में सुरक्षाबलों की गाड़ी को IED से उड़ाया, 9 जवान शहीद

Bijapur, CG

maoist-attack-1736158366020-16_9छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों ने DRG जावान के काफिले पर हमला किया। IED ब्लास्ट में 9 जवान शहीद हो गए हैं। ADG ने इस घटना की पुष्टि की है। बीजापुर में नक्सलियों ने डीआरजी जवान के काफिले की गाड़ी पर आईईडी से हमला किया, जिसमें दंतेवाड़ा के आठ डीआरजी जवानों और एक ड्राइवर समेत नौ लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हुए हैं। बस्तर के आईजी के अनुसार, वे दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के संयुक्त अभियान से लौट रहे थे।

यह विस्फोट बीजापुर जिले के बेदरे-कुटरू रोड पर हुआ। बस्तर के IG ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, "बीजापुर में नक्सलियों द्वारा IED ब्लास्ट के जरिए वाहन उड़ाए जाने से दंतेवाड़ा के आठ DRG जवान और एक ड्राइवर की मौत हो गई। वे दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के संयुक्त अभियान से लौट रहे थे।"

शनिवार को सुरक्षाबलों और सेना के बीच हुआ मुठभेड़

बीते शनिवार की शाम को छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। यह मुठभेड़ नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा के पास दक्षिण अबूझमाड़ के जंगली इलाके में शाम करीब 6 बजे शुरू हुई। छत्तीसगढ़ पुलिस और सेना की ओर से माओवादी विरोधी अभियान में शामिल सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम पर गोलीबारी हुई, जिसके बाद घमासान हुआ। इस अभियान में चार जिलों के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) शामिल हैं, जो माओवादी खतरे से निपटने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

जवानों की शहादत जाया नहीं जाएगी: डिप्टी सीएम अरुण साव

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बीजापुर IED विस्फोट पर कहा, "बीजापुर से नक्सलियों की कायराना हरकत की जानकारी आई है... यह नक्सलियों की कायराना हरकत है। यह हताशा, निराशा में की गई कार्रवाई है। इन जवानों की शहादत जाया नहीं जाएगी और बहुत जल्द छत्तीसगढ़, बस्तर नक्सल मुक्त होगा..."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/big-naxalite-attack-in-bijapur-security-forces-vehicle-blown-up/article-7139

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.