कैबिनेट बैठक से लेकर सीएम का दिल्ली दौरा, सावन झूला उत्सव से लेकर बारिश तक बड़ी खबरें

Raipur,C.G

छत्तीसगढ़ की राजनीति, मौसम और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ी आज की सुबह कई अहम खबरें लेकर आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

बैठक में खरीफ सीजन के लिए खाद की उपलब्धता समेत कई अहम विभागीय प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय की संभावना है।

मुख्यमंत्री साय का दिल्ली दौरा आज से

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 2:15 बजे दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान उनके केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करने की संभावना है। साथ ही, वे दिल्ली में छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ भी एक बैठक कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक उपराष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवारों पर विचार-विमर्श और कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं भी इस दौरे के अहम बिंदु हो सकते हैं।

भिलाई क्रिकेट एसोसिएशन के रजिस्ट्रेशन 4 अगस्त से

भिलाई क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) आगामी सत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेगी। इसके लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण 4 अगस्त से शुरू होगा, जो सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक बीसीए ऑफिस में किया जाएगा। खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन के समय जन्मतिथि प्रमाण, पिछले छह वर्षों की अंकसूचियां, आधार कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा। चयन अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 आयु वर्ग के अनुसार किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में बारिश से राहत के संकेत

मौसम विभाग के अनुसार 31 जुलाई से राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि बुधवार को राजधानी रायपुर समेत कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं, कुछ स्थानों पर बादलों की गरज और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

रायपुर में आज सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन

सावन के पावन माह में रायपुर शहर आज विभिन्न धार्मिक आयोजनों का साक्षी बनने जा रहा है।

  • सावन झूला उत्सव: अपराह्न 3:30 बजे संगिनी महिला मंडल द्वारा समता कॉलोनी स्थित भीमसेन भवन में आयोजन।

  • अखंड रामायण पाठ: पंडित दिलीप महाराज के सान्निध्य में श्रीहनुमान मंदिर सप्रे शाला परिसर, बूढ़ापारा में संगीतमय पाठ।

  • रुद्राभिषेक: सुबह 9 बजे ब्रह्मलोक आश्रम, परसदा (विश्व जागृति मिशन) में रुद्राभिषेक का आयोजन।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कैबिनेट बैठक से लेकर सीएम का दिल्ली दौरा, सावन झूला उत्सव से लेकर बारिश तक बड़ी खबरें

Raipur,C.G

बैठक में खरीफ सीजन के लिए खाद की उपलब्धता समेत कई अहम विभागीय प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय की संभावना है।

मुख्यमंत्री साय का दिल्ली दौरा आज से

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 2:15 बजे दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान उनके केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करने की संभावना है। साथ ही, वे दिल्ली में छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ भी एक बैठक कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक उपराष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवारों पर विचार-विमर्श और कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं भी इस दौरे के अहम बिंदु हो सकते हैं।

भिलाई क्रिकेट एसोसिएशन के रजिस्ट्रेशन 4 अगस्त से

भिलाई क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) आगामी सत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेगी। इसके लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण 4 अगस्त से शुरू होगा, जो सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक बीसीए ऑफिस में किया जाएगा। खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन के समय जन्मतिथि प्रमाण, पिछले छह वर्षों की अंकसूचियां, आधार कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा। चयन अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 आयु वर्ग के अनुसार किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में बारिश से राहत के संकेत

मौसम विभाग के अनुसार 31 जुलाई से राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि बुधवार को राजधानी रायपुर समेत कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं, कुछ स्थानों पर बादलों की गरज और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

रायपुर में आज सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन

सावन के पावन माह में रायपुर शहर आज विभिन्न धार्मिक आयोजनों का साक्षी बनने जा रहा है।

  • सावन झूला उत्सव: अपराह्न 3:30 बजे संगिनी महिला मंडल द्वारा समता कॉलोनी स्थित भीमसेन भवन में आयोजन।

  • अखंड रामायण पाठ: पंडित दिलीप महाराज के सान्निध्य में श्रीहनुमान मंदिर सप्रे शाला परिसर, बूढ़ापारा में संगीतमय पाठ।

  • रुद्राभिषेक: सुबह 9 बजे ब्रह्मलोक आश्रम, परसदा (विश्व जागृति मिशन) में रुद्राभिषेक का आयोजन।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/big-news-from-cabinet-meeting-to-cms-visit-to-delhi/article-29232

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.