- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें : सीएम साय का विदेश दौरा, कांग्रेस की बैठक, ट्रेनें रद्द होने पर सियासी हंगा...
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें : सीएम साय का विदेश दौरा, कांग्रेस की बैठक, ट्रेनें रद्द होने पर सियासी हंगामा, पढ़ें अन्य अपडेट
RAIPUR, CG
मुख्यमंत्री साय आज जाएंगे दक्षिण कोरिया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विदेश दौरे का आज पांचवां दिन है। वे जापान के ओसाका में चल रहे वर्ल्ड एक्सपो 2025 में शामिल होंगे और निवेशकों को प्रदेश में निवेश का आमंत्रण देंगे। इसके बाद वे दक्षिण कोरिया रवाना होंगे।
कल यानी 27 अगस्त से उनका कोरिया दौरा शुरू होगा, जहां वे निवेशकों के साथ राउंड टेबल मीटिंग्स करेंगे।
संगठन सृजन अभियान पर कांग्रेस की बैठक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज राजीव भवन, रायपुर में संगठन सृजन अभियान को लेकर अहम बैठक करेगी।
-
बैठक का समय: दोपहर 1 बजे
-
शामिल होंगे: जिलों और ब्लॉकों के प्रभारी
इससे पहले सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने महासमुंद जिले का दौरा किया था।
रायपुर में दो दिन मांस-मटन बिक्री पर रोक
गणेश चतुर्थी और पर्युषण पर्व को देखते हुए रायपुर नगर निगम ने 26 और 27 अगस्त को मांस-मटन बिक्री पर रोक लगाई है। नियम तोड़ने वालों पर निगम सख्त कार्रवाई करेगा।
26 ट्रेनें रद्द, कांग्रेस का विरोध
त्योहारों के सीजन में रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 यात्री ट्रेनें रद्द कर दी हैं।
कांग्रेस ने इसे गैर-जिम्मेदाराना फैसला बताते हुए विरोध जताया। पार्टी प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा –
-
त्योहारों के वक्त ट्रेनों को रद्द करना जनता पर अत्याचार है।
-
सरकार मालगाड़ियों को प्राथमिकता देकर यात्रियों की सुविधाओं की अनदेखी कर रही है।
-
पिछले चार सालों से यात्री ट्रेन सेवाएं लगातार बिगड़ रही हैं।
युवाओं के लिए सुनहरा मौका
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, बैकुण्ठपुर की ओर से भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती 2025-26 के लिए मुफ्त शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसमें 1.6 किमी दौड़, पुल-अप्स, 9 फीट गड्ढा कूद जैसी गतिविधियां शामिल होंगी।
इच्छुक अभ्यर्थियों को 5 सितम्बर 2025 तक बैकुण्ठपुर रोजगार कार्यालय में पंजीयन कराना होगा।
रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव पर बड़ी कार्रवाई
ट्रैफिक पुलिस ने पिछले एक हफ्ते में 90 वाहन चालकों को शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़ा।
-
जनवरी से जुलाई तक कुल 1,350 चालकों के लाइसेंस निलंबित किए गए।
-
अगस्त में अब तक 171 मामलों में कार्रवाई हो चुकी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए