"छत्तीसगढ़ में आज: राजनीति, संस्कृति और विकास से जुड़ी बड़ी खबरें"

RAIPUR, CG

सीएम साय का जापान दौरा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जापान दौरा जारी है। वे निवेशकों से लगातार मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में तकनीक-आधारित निवेश और डिजिटल इकोसिस्टम को बढ़ावा देने पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने भारतीय समुदाय और राजदूत से भी भेंट की। टोक्यो में पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे और ओसाका में वर्ल्ड एक्सपो में शामिल होकर छत्तीसगढ़ विकास यात्रा स्टॉल का निरीक्षण करेंगे।

राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन में राज्यपाल होंगे शामिल

रायपुर के जैनम मास भवन में आयोजित राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन का समापन आज होगा। समापन सत्र में राज्यपाल रमेन डेका शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक चलेगा। अधिवेशन में देशभर से आए बुनकर प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और बुनकरों की समस्याओं व समाधान पर चर्चा की। पहले दिन उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उद्योग मंत्री लखन देवांगन और वन मंत्री केदार कश्यप मौजूद रहे।

भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर 2 बजे दिल्ली रवाना होंगे। वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।

तीजा–पोरा तिहार पर विशेष आयोजन

छग रजत महोत्सव के तहत आज डीडीयू ऑडिटोरियम में महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम होगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल होंगी। करीब 3 हजार महिलाएं इस कार्यक्रम में भाग लेंगी। शिव–पार्वती, नंदिया बैला और कृषि यंत्रों की पूजा के साथ प्रतियोगिताएं भी होंगी।

रायपुर में ‘संडे ऑन साइकिल’

तेलीबांधा तालाब से सुबह 6.30 बजे ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें पुलिस प्रशासन, एथलीट और नागरिक शामिल हुए। इस अभियान के जरिए सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश दिया गया।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल का चेन्नई दौरा

भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल चेन्नई पहुंचे। वे शिक्षा, महिला और बाल कल्याण समिति के अध्ययन दौरे पर हैं और स्वास्थ्य, शिक्षा एवं महिला सुरक्षा कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे हैं।

कांग्रेस सह प्रभारी की बैठक

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़ आज दोपहर 2 बजे राजीव भवन में बलौदाबाजार जिले के ब्लॉक प्रभारियों की बैठक लेंगे। यह बैठक संगठन सृजन अभियान के तहत हो रही है।

राजधानी में सांस्कृतिक कार्यक्रम

  • रूप कुमार राठौड़ का लाइव शो: शाम 7 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में मशहूर गायक रूप कुमार राठौड़ और सुनाली राठौड़ देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे।

  • करियर मार्गदर्शन सेमिनार: भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा वृंदावन हॉल, सिविल लाइन में शाम 5 से 9 बजे तक सेमिनार व सम्मान समारोह।

  • फोटोग्राफी प्रतियोगिता: ‘स्पंदन-2025’ प्रतियोगिता राजकुमार कॉलेज परिसर में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक।

  • रक्तदान शिविर: दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर, शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक।

500 से अधिक छात्रों का सम्मान

मां कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति आज 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 500 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को सम्मानित करेगी। कार्यक्रम सुबह 10 बजे विमतारा भवन में होगा। बच्चों को आर्थिक सहायता के लिए चेक दिए जाएंगे।

दिव्यांगों के लिए ‘नारायण लिंब फिटमेंट कैंप’

नारायण सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा आज सुबह 8 से शाम 6 बजे तक शगुन फार्म, वीआईपी रोड में निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें 382 दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Aug 2025 By दैनिक जागरण

"छत्तीसगढ़ में आज: राजनीति, संस्कृति और विकास से जुड़ी बड़ी खबरें"

RAIPUR, CG

सीएम साय का जापान दौरा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जापान दौरा जारी है। वे निवेशकों से लगातार मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में तकनीक-आधारित निवेश और डिजिटल इकोसिस्टम को बढ़ावा देने पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने भारतीय समुदाय और राजदूत से भी भेंट की। टोक्यो में पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे और ओसाका में वर्ल्ड एक्सपो में शामिल होकर छत्तीसगढ़ विकास यात्रा स्टॉल का निरीक्षण करेंगे।

राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन में राज्यपाल होंगे शामिल

रायपुर के जैनम मास भवन में आयोजित राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन का समापन आज होगा। समापन सत्र में राज्यपाल रमेन डेका शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक चलेगा। अधिवेशन में देशभर से आए बुनकर प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और बुनकरों की समस्याओं व समाधान पर चर्चा की। पहले दिन उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उद्योग मंत्री लखन देवांगन और वन मंत्री केदार कश्यप मौजूद रहे।

भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर 2 बजे दिल्ली रवाना होंगे। वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।

तीजा–पोरा तिहार पर विशेष आयोजन

छग रजत महोत्सव के तहत आज डीडीयू ऑडिटोरियम में महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम होगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल होंगी। करीब 3 हजार महिलाएं इस कार्यक्रम में भाग लेंगी। शिव–पार्वती, नंदिया बैला और कृषि यंत्रों की पूजा के साथ प्रतियोगिताएं भी होंगी।

रायपुर में ‘संडे ऑन साइकिल’

तेलीबांधा तालाब से सुबह 6.30 बजे ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें पुलिस प्रशासन, एथलीट और नागरिक शामिल हुए। इस अभियान के जरिए सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश दिया गया।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल का चेन्नई दौरा

भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल चेन्नई पहुंचे। वे शिक्षा, महिला और बाल कल्याण समिति के अध्ययन दौरे पर हैं और स्वास्थ्य, शिक्षा एवं महिला सुरक्षा कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे हैं।

कांग्रेस सह प्रभारी की बैठक

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़ आज दोपहर 2 बजे राजीव भवन में बलौदाबाजार जिले के ब्लॉक प्रभारियों की बैठक लेंगे। यह बैठक संगठन सृजन अभियान के तहत हो रही है।

राजधानी में सांस्कृतिक कार्यक्रम

  • रूप कुमार राठौड़ का लाइव शो: शाम 7 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में मशहूर गायक रूप कुमार राठौड़ और सुनाली राठौड़ देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे।

  • करियर मार्गदर्शन सेमिनार: भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा वृंदावन हॉल, सिविल लाइन में शाम 5 से 9 बजे तक सेमिनार व सम्मान समारोह।

  • फोटोग्राफी प्रतियोगिता: ‘स्पंदन-2025’ प्रतियोगिता राजकुमार कॉलेज परिसर में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक।

  • रक्तदान शिविर: दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर, शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक।

500 से अधिक छात्रों का सम्मान

मां कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति आज 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 500 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को सम्मानित करेगी। कार्यक्रम सुबह 10 बजे विमतारा भवन में होगा। बच्चों को आर्थिक सहायता के लिए चेक दिए जाएंगे।

दिव्यांगों के लिए ‘नारायण लिंब फिटमेंट कैंप’

नारायण सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा आज सुबह 8 से शाम 6 बजे तक शगुन फार्म, वीआईपी रोड में निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें 382 दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/big-news-related-to-political-culture-and-development-in-chhattisgarh/article-31399

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.